Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा संगठन में अखिलेश यादव ने किया बड़ा बदलाव

अखिलेश

समाजवादी पार्टी को यूपी के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी समीक्षा करते हुए संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है। इस फैसले के बाद से समाजवादी पार्टी में कोहराम मच गया है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए ये फैसला किया है।

अखिलेश ने किया बदलाव :

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष के आदेश के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने 12 जिलों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। साथ ही इन सभी 12 जिलों के अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों को भी बदल दिया गया है। सपा ने जिलाध्यक्षों का चुनाव करते हुए 2019 के चुनावों को ध्यान में रखा हुआ है।

इन जिलों में बदला अध्यक्ष :

नये अध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि वे अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन कर जल्द नाम उनके पास भेजें। अखिलेश ने नये अध्यक्षों को महिलाओं और युवाओं को ख़ास तरजीह देने पर जोर दिया है। सहारनपुर में रुद्रसेन को जिलाध्यक्ष बनाया है। मुजफ्फरनगर में मोहम्मद वसी अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाया है। नोएडा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है।

इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी :

समाजवादी पार्टी ने अपने 12 जिलाध्यक्षों को बदल दिया था। अब 2 बार के विधायक और राज्य मंत्री रह चुके जयशंकर पाण्डेय को सपा ने प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। जयशंकर पाण्डेय फैजाबाद में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। जयशंकर पाण्डेय मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश के करीबी रह चुके हैं। जयशंकर पांडेय 2 बार विधायक चुने जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : सीएम के हेलीकॉप्टर की फैजाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

Related posts

स्कूल की दीवार पर टंगा हुआ था फ़ायर इक्स्टेन्शन सिलेंडर गिरकर फटा, सिलेंडर की चपेट में आकर छात्र हुआ घायल, कई छात्र-छात्रा हुए, बेहोश कुछ पर आई सिलेंडर में मौजूद केमिकल की छींटे हुआ इन्फ़ेक्शन, स्कूल प्रशासन ने आनन फानन में छात्रों को भेजा घर, स्कूल प्रशासन की तरफ़ से मासूमों के लिए नहीं है सुरक्षा के कोई इंतज़ाम, स्कूल प्रशासन मामले को दबाने में जुटा, थाना सदर बाज़ार क्षेत्र के दीवान पब्लिक स्कूल का मामला.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

चम्बल नदी में नहाने गये मेहतर टोला के 3 युवक चम्बल में डूबे, 1 युवक का शव निकाला गया, 2 की खोजबीन जारी, बढ़पुरा थाना क्षेत्र चंबल रेलवे पुल के नीचे चंबल नदी की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

दुकानदारों के लिए छलका सपा अध्यक्ष अखिलेश का दर्द

Shashank
7 years ago
Exit mobile version