2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा के साथ गठबंधन होने की स्थिति में चुनाव लड़ने वाली सीटों पर मंथन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुरू कर दिया है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए गढ़ के 3 बड़े नेताओं को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है जिसके बाद नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

3 नेताओं को बनाया कार्यकारिणी सदस्य :

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने अलीगढ़ के तीन सपाइयों को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। सेंटर प्वाइंट स्थित रेस्टोरेंट में हुई पत्रकार वार्ता में इसका एलान किया गया। सपा के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि जिले से शाकिर अंसारी, डॉ. महेंद्र सिंह बघेल और सुरेंद्र सिंह नायक को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इस दौरान मौजूद शाकिर ने कहा कि वह जनता के साथ हर दुख दर्द में हर वक्त मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने कहा कि नये सदस्यों के आने से प्रदेश कार्यकारिणी मजबूत होगी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें