[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के राज्य सम्मेलन के बाद अब सभी की नजर 5 अक्टूबर को आगरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन पर आकर टिक गयी है। इस अधिवेशन (national conference) के लिए सपा पदाधिकारियों ने अभी से तैयारियाँ करना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अधिवेशन के लिए कुछ खास निर्देश सपा कार्यकर्ताओं को दिए हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश ने दिए निर्देश :

  • सपा में हुए गृहयुद्ध से बाहर निकलते हुए अब पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है।
  • सपा का राज्य सम्मेलन लखनऊ में हुआ था जिसमे नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
  • इसके बाद अब सभी को 5 अक्टूबर के आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का इंतजार है।
  • इस अधिवेशन में 5 सालों के लिए अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जायेगा।
  • आगरा में होने वाले इस सम्मेलन के लिए अखिलेश यादव ने नेताओं को जिम्मेदारियां बाँट दी है।
  • इस अधिवेशन के लिए कई बड़े नेताओं को काफी अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गयी है।

ये भी पढ़ें, मुलायम का ऐलान, वे फिर बनेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • 5 अक्टूबर को होने वाले अधिवेशन के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक पत्र जारी किया है।
  • उन्होंने कहा है कि सम्मेलन के लिए चंदा या किसी प्रकार का धन कोई पदाधिकारी नहीं मांगेगा।
  • सपा अध्यक्ष ने कहा है कि कोई अपनी इच्छा से धन देना चाहे तो सपा कार्यालय में दे सकता है।
  • अखिलेश ने कहा है कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गये फैसलों की चर्चा पूरे देश में होने वाली है।
  • उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिल कर इस अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाना होगा।
  • सपा के इस अधिवेशन में पूरे देश से कार्यकर्ता और नेता सम्मिलित होने जा रहे हैं।
  • लखनऊ के राज्य सम्मेलन की तरह इस अधिवेशन से भी मुलायम-शिवपाल ने दूरी बनाई हुई है।

ये भी पढ़ें, पपीता काटते ही निकली सांप की आक्रति, गांव भर मे मचा कौतूहल

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें