उत्तर प्रदेश पिछले दो सालों से सूखे की समस्या से जूझ रहा है। सूबे का बुंदेलखंड सबसे ज्यदा सूखे की मार से जूझ रहा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी जल संरक्षण योजना के तहत सूबे के जल संकट को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।

करीब 100 तालाबों को मिलेगा पुनर्जीवन:

  • उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र पिछले दो सालों से सूबे का सबसे ज्यादा सूखा प्रभावित क्षेत्र है।
  • हालाँकि, पूरे उत्तर प्रदेश में भी स्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं है।
  • जिस कारण सूबे की समाजवादी सरकार एक महत्वकांक्षी योजना पर काम कर रही है।
  • इस योजना का नाम ‘समाजवादी जल संरक्षण’ रखा गया है।
  • इस योजना के तहत महोबा और उसके आस पास के क्षेत्र से करीब 100 तालाबों को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काम को समय से करने के लिए निर्देश जारी किये हैं।
  • जिसके बाद सूबे के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने काम को युद्धस्तर पर किये जाने की जानकारी दी।
  • गौरतलब है कि, सपा सरकार जल संकट को दूर करने के लिए करीब 100 तालाबों की खुदाई करवा रही है।
  • इस काम को 20 दिनों के अन्दर पूरा करना है।
  • इन 100 तालाबों में करीब 600 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी स्टोर होगा।
  • खुदाई के लिए करीब 200 खुदाई मशीन काम कर रही हैं।
  • यह प्रोजेक्ट राज्य सरकार अपने कोष से करवा रही है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुदाई के काम को मानसून से पहले खत्म करने को कहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें