[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के पहले से समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को पार्टी के और मंत्रिमंडल के पद से हटा दिया था। इसके बाद ही अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर खुद को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना डाला था। मगर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (national president) पद को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

अखिलेश फिर बनेंगे अध्यक्ष (national president) :

  • समाजवादी पार्टी में यूपी विधानसभा चुनावों के पहले ही गृहयुद्ध शुरू हो चुका था।
  • पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके शुरुआत की थी।
  • इस पर अखिलेश यादव को सपा के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह ने पार्टी से निकाल दिया था।
  • अखिलेश समर्थको के द्वारा किये गये प्रदर्शनों के बाद मुलायम ने उन्हें वापस पार्टी में लिया था।
  • मगर अखिलेश यादव ने अगले ही दिन राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर मुलायम को पद से हटा दिया था।
  • उस राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव ने खुद को समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बनाया था।
  • बीते दिनों अखिलेश यादव ने कहा था कि सितंबर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव होगा।
  • अब समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव को फिर से अध्यक्ष पद देने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें, सदन में मुलायम सिंह पर ये क्या बोल गए अखिलेश?

  • जल्द ही लखनऊ में समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन फिर से बुलाया जायेगा।
  • इसमें अखिलेश यादव को दोबारा सपा का अध्यक्ष पद देने पर मोहर लगाई जायेगी।
  • सपा मानती है कि इससे पार्टी आंतरिक तौर पर फिर से पहले जैसी मजबूत बनेगी।
  • मगर समाजवादी पार्टी के लिए बाहरी से ज्यादा इस समय खतरा अंदर के लोगो से है।
  • अखिलेश के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष निश्चित तौर पर शिवपाल यादव को पसंद नहीं आयेगा।
  • शिवपाल हमेशा से चाहते है कि मुलायम सिंह यादव ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें।
  • अब देखना है कि अखिलेश के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शिवपाल का क्या कदम होगा।

ये भी पढ़ें, अखिलेश को नहीं शिवपाल को अपनी गद्दी सौंपेंगे मुलायम सिंह यादव!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें