उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत अखिलेश यादव मंगलवार 24 जनवरी से प्रचार अभियान पर निकल चुके हैं। जिसके तहत अखिलेश यादव सूबे के सुल्तानपुर जिले पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने प्रचार अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है।

सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को सुल्तानपुर के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने एक जनसभा का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत में अखिलेश यादव ने कहा कि, सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अगर आप सब चाहते हैं कि, हमारी सरकार बनानी है तो भारी बहुमत से हमें जितायें।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि, हमने नया घोषणा पत्र जारी किया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, लोगों को सड़क, बिजली, पानी कैसे मिले सरकार इसके लिए काम कर रही है।

साइकिल वाला ही जीतकर जायेगा:

  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, जनता ने मन बना लिया है कि, कोई भी जीते।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, साइकिल वाला ही जीतकर जायेगा।
  • साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि, यह मेरी पहली चुनावी सभा है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश सरकार के खिलाफ हाईकोट के फैसले का मायावती ने किया स्वागत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें