उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को गाजीपुर क्षेत्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास किया।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना:

  • मुख्यमंत्री ने गाजीपुर के अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, केंद्र को आबादी के हिसाब से यूपी की मदद करनी चाहिए।
  • जिस पर सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि, सड़कों के लिए कितना पैसा दिया।
  • उन्होंने इसी में आगे कहा कि, हम गाजीपुर तक खुशहाली की सड़क लाना चाहते हैं।
  • सीएम ने ये भी कहा कि, देश की सबसे बड़ी सड़क समाजवादियों ने बनायीं है।

समाजवादी लोग मंडी के लोग हैं:

  • अपने गाजीपुर के संबोधन में सीएम ने कहा कि, समाजवादी लोग मंडी के लोग हैं, इसलिए सड़क किनारे मंडियां बनायेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सड़कों के किनारे दूध, सब्जी और गल्ला मंडी बनायेंगे।
  • सीएम ने आगे कहा कि, गाजीपुर में सड़क की रजिस्ट्री हो चुकी है, उन्होंने आगे कहा कि, 22 महीने में हमने सड़क बना कर दी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अच्छी सड़क से रफ़्तार बढ़ती है तो, विकास होता है।
  • केंद्र पर हमले में कहा कि, आंगनबाड़ी, आशा बहुओं की मदद नहीं करती केंद्र सरकार।
  • साथ ही कहा कि, कर्मचारियों के आन्दोलन को भी किसी ने नहीं पूछा।
  • सीएम ने ये भी कहा कि, पुलिस भर्ती में गाजीपुर के नौजवान सबसे ज्यादा शामिल होते हैं।
  • समाजवादी लोगों ने पुलिस की सीधी भर्ती करायी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, किसी भी प्रकार की तकलीफ हो एक फ़ोन पर एम्बुलेंस पहुंचेगी।
  • वहीँ उन्होंने डायल 100 सेवा अक्टूबर में शुरू होने का भी जिक्र किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें