[nextpage title=”akhilesh election” ]

उत्तर प्रदेश का सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी में भले ही अखिलेश गुट और मुलायम गुट के बीच पार्टी के चुनाव निशान के लिए लड़ाई हो रही हो मगर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो में जीत के लिए अखिलेश यादव ने अपने सभी साथियों को उनकी जिम्मेदारियां दे दी है। अखिलेश यादव की टीम में उनके सभी विश्वसनीय लोग शामिल है जिनमें उनकी पत्नी और सांसद डिम्पल यादव, आलोक रंजन, राम गोपाल यादव, किरनमय नंदा, नरेश अग्रवाल, रामगोविंद चौधरी, बृजेश यादव आदि लोग शामिल हैं।

अगले पेज पर जानें, किसे मिली है क्या जिम्मेदारियां :

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh election2″ ]

पत्नी डिम्पल संभालेंगी सोशल मीडिया का प्रचार :

  • अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया में प्रचार करने की जिम्मेदारी अपनी पत्नी और सांसद डिम्पल यादव को दी हुई है।
  • साथ ही डिम्पल को ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस प्रचार अभियान से जोड़ने की जिम्मेदारी भी दी गयी है।
  • डिम्पल यादव को अधिक से अधिक महिलाओं को सपा से जोड़ने और उसमें विश्वास दिलाने का भी काम दिया गया है।

मैनेजमेंट और इलेक्शन कैम्पेनिंग संभालेंगे रामगोपाल :

  • अखिलेश यादव ने अपने चाचा रामगोपाल यादव को भी इस अभियान में अहम जिम्मेदारी दी है।
  • उन्होंने अपने चाचा को समाजवादी पार्टी से संबंधित सभी कार्य और मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी है।
  • उनके अलावा अखिलेश यादव ने हाल ही में मंत्री बने आलोक रंजन को भी इलेक्शन कैम्पेनिंग से सम्बंधित कार्यो की जिम्मेदारी दी हुई है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh election3″ ]

किरनमय नंदा, रामगोविंद चौधरी करेंगे पार्टी को एकजुट:

  • समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद में शामिल राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा को भी अखिलेश ने अहम काम सौंपा है।
  • पार्टी में विवाद के बाद पार्टी में दो गुट बन गए है जिसका असर आने वाले चुनावों में भी हो सकता है।
  • किरणमय नंदा समाजवादी पार्टी को आंतरिक स्तर पर एकजुट करने का काम करेंगे।
  • इसमें उनकी मदद के लिए रामगोविंद चौधरी को भी लगाया गया है।
  • इसके अलावा रामगोविंद चौधरी पूर्वांचल में भी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

अभिषेक मिश्र देखेंगे फंड मैनेजमेंट :

  • उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्र को पार्टी के चुनाव अभियान के लिए फंड इकठ्ठा करने की जिम्मेदारी दी है।
  • अखिलेश यादव भी जानते है कि चुनाव में प्रचार के लिए काफी फंड की आवश्यकता होती है।
  • इसके अलावा पार्टी के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल भी यही काम करेंगे।
  • विधानसभा चुनाव प्रचार में लगने वाली गाड़ियों व एअरपोर्ट प्रबंधन, एअर ट्रवेल एजेंसीज़ से सबंधित सभी काम अभिषेक मिश्र देखेंगे।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें