शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से सपा कमजोर होने लगी है। अभी तक कई बड़े नेता और कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देकर शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे में शामिल हो चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान समाजवादी पार्टी को पश्चिम यूपी के बरेली जिले में हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए अखिलेश यादव ने बरेली की जिला और महानगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली के बर्खास्त किये गए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।

पूर्व जिलाध्यक्ष को अखिलेश ने दी जिम्मेदारी :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली की जिला और महानगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव को हटाने के बाद अखिलेश यादव ने उन पर फिर भरोसा किया है। अखिलेश यादव ने उन्हें पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए नैनीताल और अल्मोड़ा का प्रभारी बनाया है। अखिलेश यादव ने शुभलेश यादव को निर्देश दिया है कि वो तत्काल उत्तराखंड जा कर चुनाव की तैयारियों की बागडोर संभाले।

अखिलेश ने भंग की थी सपा कार्यकारिणी :

यूपी के बरेली जिले में समाजवादी पार्टी में चल रही अंदरूनी उठा पटक के बीच अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला ले लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला और महानगर कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी। सपा के पूर्व सांसद वीरपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा में जाने के बाद से पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया था। वीरपाल यादव ने दवा करते हुए कहा था कि वे एक महीने में सेक्युलर मोर्चे को सपा के बराबर लाकर खड़ा कर देंगे और कुछ वैसा होता हुआ दिखाई भी दे रहा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें