उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सूबे में कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी। इस कैबिनेट मीटिंग में करीब 26 प्रस्तावों की मंजूरी पर फैसला किया जाना था।

कई महत्वपूर्ण फैसलों को मिली मंजूरी:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सूबे की राजधानी में कैबिनेट मीटिंग की, जिसमे करीब 26 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला होना था।
  • इस दौरान मीटिंग में 4 नयी तहसील को बनाने का प्रस्ताव पारित हो गया है।
  • पीलीभीत में कलीनगर और अमरिया नयी तहसील बनेंगी।
  • कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के तहत कानपुर देहात में स्थित झींझक नगर पालिका को अपग्रेड किया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जानकारी दी की, पशु चिकित्सकों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाने वाला प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया है।
  • सूबे के मैनपुरी जिले की कलेक्ट्रेट ऑफिस में आधुनिक मीटिंग हॉल बनाया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये कहा कि, “साइकिल चलाने वालों को सहयोग देंगे”।
  • सैफई में बनी लायन सफारी के अन्दर साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जायेगा।
  • यह साइकिल ट्रैक भारत का सबसे बड़ा साइकिल ट्रैक होगा।
  • कैबिनेट मीटिंग में कन्नौज जिले में बल संग्राहलय बनाने के प्रस्ताव भी पास हो गया है।
  • इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में कैसरबाग बस स्टेशन को मॉडल बस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भी पारित हो गया है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, बैंकों का सहयोग न मिलने से हुई देर।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें