उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव अब खत्म हो चुका है। समाजवादी पार्टी सहित सभी बड़ी पार्टियों की नजर अब गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जल्द गुजरात रैली की शुरुआत करने वाले हैं।

4 से 7 दिसंबर गुजरात में रहेंगे अखिलेश :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी निकाय चुनाव में प्रचार नहीं किया था।
  • अखिलेश के अलावा सपा के लगभग सभी बड़े नेताओं ने इस चुनाव में प्रचार किया था।
  • मगर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही गुजरात में पार्टी का प्रचार करने जायेंगे।
  • पूर्व सीएम अखिलेश यादव की गुजरात रैली का कार्यक्रम अब जारी हो चुका है
  • सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव 4 से 7 दिसंबर तक गुजरात दौरे पर रहेंगे।
  • गुजरात विधानसभा चुनाव में 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश की गुजरात में पहली जनसभा 4 दिसंबर को जामनगर में होने वाली है।
  • इस दौरान अपनी जनसभा में अखिलेश यादव भाजपा सरकार को घेरने का काम करेंगे।
  • सपा प्रवक्ता ने बताया कि सीएम योगी यूपी को छोड़कर गुजरात में जनता को गुमराह करने पहुँच गये हैं।
  • अखिलेश यादव गुजरात में जाकर यूपी में भाजपा सरकार की सच्चाई जनता को बतायेंगे।
  • सपा का कहना है कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार के कामों को अपना बता रही है।
  • अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के बाहर अब अपनी पार्टी को फैलाने में लगे हुए हैं
  • वे जानते हैं कि 2019 में भाजपा को टक्कर देनी है तो पार्टी का विस्तार जरूरी है
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें