उत्तर प्रदेश के जौनपुर के पूर्व हॉकी खिलाड़ी इमरान जो कि, तंगी में गुमनामी का जीवन बिता रहे थे, उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से आर्थिक मदद दे दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने दी 1 लाख रूपए की आर्थिक मदद:

  • उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रहने वाले हॉकी खिलाड़ी इमरान को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से आर्थिक मदद दी गयी है।
  • सीएम की ओर से इमरान को 1 लाख रुपये की मदद की गयी है।
  • गौरतलब है कि, पूर्व हॉकी खिलाड़ी तंगी से इस कदर परेशान थे कि, अपनी बेटी की शादी के लिए घर-घर जा कर सामान बेंचने को मजबूर थे।
  • Uttarpradesh.org के प्रयासों के चलते हॉकी खिलाड़ी इमरान की स्थिति के बारे में संज्ञान के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आर्थिक मदद मुहैया करायी।

संक्षिप्त परिचय:

  • इमरान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं।
  • 1973 में रोजी-रोटी की तलाश में वे अपने परिवार के साथ गोरखपुर आये थे।
  • 2002 में खाद्य कारखाना अचानक बंद होने के कारण उनकी नौकरी चली गई थी।
  • इसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स लोअर बनाना शुरू किया, लेकिन वह कार्य भी बंद हो गया।
  • इसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गयी थी।
  • बेटी की शादी के लिए उन्होंने घर-घर जाकर स्पोर्ट्स-किट बेचना शुरू किया।
  • आपको बता दें कोच इमरान ने देश को 8 इंटरनेशनल और 50 नेशनल हॉकी खिलाड़ी दिए हैं।
  • इमरान ने 70 के दशक में मेजर ध्‍यानचंद और केडी सिंह से हॉकी सीखी थी।
  • साथ ही उनको हॉकी में कई सम्मानों से नवाज़ा गया है।
  • गोरखपुर यूनिवर्सिटी से इन्‍हें गुरुश्री का अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढ़ें: जीविका के लिए लड़ रहे पूर्व हॉकी कोच के सहायक बने रेसलर संग्राम सिंह !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें