समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुंभ स्नान किया। अखिलेश यादव ने अर्द्ध कुंभ में संगम पर पावन स्नान व ‘लेटे हुए हनुमान जी’ के दर्शन का पुण्य लाभ एवं सौभाग्य प्राप्त किया। इस बाद अखिलेश ने राष्ट्रीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के मेला स्थित आश्रम में गए। अखिलेश यादव एवं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी रविवार को दोपहर में वायुयान द्वारा बमरौली में उतरे। वायु सेना के एक अधिकारी के घर शादी समारोह में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव कुंभ मेला क्षेत्र में पहुंचे। उनके आगमान पर सपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बमरौली सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मेला क्षेत्र में रविवार को पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ मेले में व्यवस्था देखने नहीं भीड़ देखने आते हैं। मेले में बुनियादी व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं है। संतों में नाराजगी है। अखिलेश ने कहा कि कुम्भ से उनका गहरा संबंध है। सम्राट हर्षवर्धन कन्नौज के राजा था और वह भी उसी क्षेत्र से हैं। सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन जनता का गठबंधन है। भाजपा देश के बारे में नहीं सोचती है। युवा बेराजगार हैं, नौकरी नहीं मिल रही है। सिर्फ डिजिटल इंडिया से काम नहीं चलेगा। मेले में गैस सिलेंडर फट गया…लोग घायल हो गए, लाखों का नुकसान हुआ। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से साथ निरंजनी अखाड़े में भोजन भी किया। उन्हें पूड़ी, सब्जी, दाल-चावल और खीर परोसी गई। भोजन के बाद कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर वहीं कुर्सी मंगवाकर बैठ गए..और मीडिया से कई मुद्दों पर बात की। संबोधन के बाद अखिलेश यादव, महंत नरेन्द्र गिरि और सपाइयों के साथ संगम स्नान किया। संगम स्नान के बाद अखिलेश यादव बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने वैदिक आचार्यों के आचार्यत्व में पूजन-अर्चन किया। साथ ही मंदिर परिसर में चाय-नाश्ता किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकताओं से विचार-विमर्श भी किया। मंदिर के अंदर वे 33 मिनट तक रहे। अखिलेश यादव बिना अक्षयवट का दर्शन किए 4:21 बजे मंदिर से वापस चले गए।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]पुष्प वर्षा से किया स्वागत[/penci_blockquote]
निरंजनी अखाड़े में दोपरह 1:44 बजे पहुंचने पर अखिलेश यादव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। अखाड़ा परिसर में बने मंच पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि, महंत रवीन्द्र पुरी, महंत आशीष गिरि और संत-महात्माओं ने अखिलेश यादव को अंगवस्त्रम भेंट कर अभिनंदन किया।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]रक्षामंत्री यादव मिलने पहुंचे[/penci_blockquote]
बड़े हनुमान मंदिर में मिलने वालों में रक्षामंत्री यादव भी शामिल रहे। इविवि के छात्र रक्षामंत्री मूल रूप से मेजा के रहने वाले हैं। 7 जुलाई 1997 में पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव उनके घर आए थे, उसी दिन उनका जन्म हुआ था, इसलिए घर वालों ने रक्षामंत्री नाम रख दिया।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]गरीब बेटी की शादी का दिया कार्ड[/penci_blockquote]
निरंजनी अखाड़े में लोहिया वाहिनी के जिला सचिव ने अखिलेश यादव से भेंट कर एक गरीब लड़की की शादी का कार्ड भेंट किया। उन्होंने नैनी की रहने वाली माया वर्मा की शादी के लिए आर्थिक मदद की मांग की।.

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]एयर वाइस मार्शल की बेटी की शादी में हुए शामिल[/penci_blockquote]
कुम्भ मेले में आने से पहले अखिलेश यादव बम्हरौली में एयर वाइस मार्शल राजेश इस्सर की बेटी के शादी में शामिल हुए। वहां आशीर्वाद देने के बाद दोपहर 1:44 बजे निरंजनी अखाड़ा पहुंचे।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, सांसद नागेन्द्र प्रताप सिंह, धर्म राज पटेल, विधान परिषद अध्यक्ष वासुदेव यादव, पूर्व विधायक विजमा यादव, पूर्व विधायक जोखूलाल यादव, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह, शाहिद रिजवी, अब्दुल सलमान, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, हीरामणि पटेल, कमल सिंह यादव, आसिफ जाफरी, यागेश यादव, दान बहादुर मधुर, विक्रम सिंह, सैयद मोहम्मद अस्करी, मोहम्मद गौस, रवीन्द्र यादव सपानेत्री सबिहा मोहिनी समेत बड़ी संख्या में सपाईयों ने स्वागत किया। .

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]हर्षवर्धन की मूर्ति पर माल्यार्पण[/penci_blockquote]
अखाड़े में जाने से पूर्व अखिलेश यादव ने और तिकोनिया स्थित सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल सलमान, संदीप यादव, शाहिद प्रधान, आकिब जाबेद मौजूद रहे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें