आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने बुंदेलखंड के दौरे के तहत झांसी और महोबा आये हुए थे। महोबा में उन्होंने यूनिवर्सल सोलर प्लांट का उद्घाटन कर महोबा की जनता को तोहफा दिया। उसके बाद उन्होंने झांसी में मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटॉप भी बाटें। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से सपा प्रमुख द्वारा जारी के गयी 325 प्रत्याशियों की सूची के बारे में भी बात की।

नेताजी से फिर से करेंगे बात :

  • आज अपने बुंदेलखंड दौरे में सीएम अखिलेश यादव ने झांसी में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का वितरण किया।
  • इस दौरान अपने भाषण में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के लिए समाजवादी लोगो का काम हमेशा याद रखा जाएगा।
  • कार्यक्रम के बाद उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा जारे की गयी प्रत्याशियों की सूची के बारे में भी बात की।
  • उन्होंने कहा कि लखनऊ पहुँचने पर एक बार फिर सूची में कटे नामो के बारे में नेताजी से बात की जाएगी।
  • नेताजी से मंत्रणा करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
  • साथ ही उन्होंने अपने विधानसभा का चुनाव लड़ने के बारे में भी बात की।
  • उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जनता चाहेगी तो जरूर यहाँ से चुनाव लडूंगा।
  • जो प्रदेश की जनता का आदेश होगा, वही किया जाएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें