Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कांग्रेस को करना चाहिए सहयोगी दलों का सम्मान- अखिलेश यादव

akhilesh yadav kannauj

akhilesh yadav kannauj

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले चुनावों में मिली हार की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। पिछले 2 चुनावों में सपा के कई बड़े नेता पार्टी से नाराज थे जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा और विधानसभा के बाद निकाय चुनाव में पार्टी की बड़ी हार हुई थी। इसके बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए रूठे नेताओं को मनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के संसदीय क्षेत्र इत्र नगरी कन्नौज पहुंचे हुए थे।

कांग्रेस पर बोले अखिलेश :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कन्नौज पहुंचे हुए थे यहाँ पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन पर कहा कि हमारी दोस्ती तो आगे भी रहेगी लेकिन उनको अपने अन्य सहयोगी दलों का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कि दोस्ती अपनी जगह है और राजनीति अपनी जगह है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस से हमारा गठबंधन विधानसभा चुनाव का था मगर उनसे दोस्ती आज भी है मगर कांग्रेस को गठबंधन के मामले में बेहतर बनना होगा। अखिलेश ने कहा कि अगर कांग्रेस को ये बात समझ में आती है तो हमारी बात लंबे समय तक चलेगी। कांग्रेस भी अगर अन्य दलों का सम्मान करेगी तो सभी के लिए अच्छा होगा।

 

ये भी पढ़ें : जेल से निर्दलीय उपचुनाव लड़ने का अतीक अहमद ने किया ऐलान

भाजपा पर कसा तंज :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कन्नौज में सपा के नाराज नेताओं से मुलाकात की और उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाने का आदेश दिया। मीडिया से बात करते अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसा और कहा कि गंगा नदी तो अब काली नदी हो गयी है लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। बैंक घोटालों पर अखिलेश ने कहा कि गरीबों का पैसा उन्हें नहीं बल्कि देश के अमीरों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कन्नौज में कहा था कि गरीबों के खाते में रुपये आएंगे मगर यहाँ तो उल्टा हो गया। जो पैसा गरीबों का था, वह देश के बड़े लोग लेकर बाहर भाग गये हैं।

 

ये भी पढ़ें : 2019 के पहले सपा संगठन से होगी कई लोगों की छुट्टी

Related posts

शिवपाल यादव ने नयी पार्टी पर दिया बयान!

Shashank
7 years ago

दामिनी की याद में रेड ब्रिगेड का ‘रात का उजाला’ अभियान…

kumar Rahul
7 years ago

रविशंकर सिर्फ अपने फ़ायदे के लिए अयोध्या आ रहे है- डॉ० वेदांती

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version