[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार 30 जनवरी को एटा और कासगंज के दौरे पर थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कासगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधा। इसके अलावा बीते दिनों शिवपाल यादव के नए दफ्तर बनाने पर भी अखिलेश ने अपना बयान दिया।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

सपा को नहीं चाहने वाले दूर गए :

  • अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को छोड़ कर जाने वालों को आड़े हाथ लिया।
  • उन्होंने कहा कि जो लोग समाजवादी पार्टी को नहीं चाहते थे,वहीं हमे छोड़कर चले गए हैं।
  • साथ ही उन्होंने इशारों में ही अपने चाचा शिवपाल यादव पर भी निशाना साधा।
  • गौरतलब है कि शिवपाल ने बीते दिनों इटावा में ‘मुलायम के लोग’ नाम से अलग दफ्तर का उद्घाटन किया है।
  • अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हित चाहने वाले हमारे साथ है, बाकी सब चले गए है।

प्रदेश में बीजेपी को रोके :

  • कासगंज के पटियाली विधानसभा की रैली में ने सपा-कांग्रेस गठबंधन की जमकर तारीफ की।
  • अखिलेश ने सपा कलह के दौर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जिसने हमारा साथ दिया, हम उसके साथ है।
  • उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, जब अँधेरा होता है, तब अपने-पराए का पता चलता है।
  • अखिलेश ने कहा कि अब हम और कांग्रेस पार्टी एक हो गए हैं।
  • दिल्ली से बिहार तक सबका सफाया करने जा रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में बीजेपी को रोकना है।
  • उन्होंने बसपा को हिसाब किताब वाली पार्टी बताया।

केंद्र पर निशाना :

  • अखिलेश यादव ने इस दौरान केंद्र सरकार पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अच्छे दिन की बात कही थी,
  • लेकिन सर्दी,गर्मी, बरसात सब देख लिया, अब तक अच्छे दिन नहीं आए।
  • अखिलेश ने इस दौरान कहा, पीएम के नोटबंदी के फैसले से जनता का नुकसान हुआ।

विकास के दावे :

  • अखिलेश यादव ने इस रैली में एक बार फिर अपने विकास के दावों को दोहराया।
  • उन्होंने 108, 102 एम्बुलेंस और डायल 100 की तारीफ की।
  • उन्होंने एक्सप्रेस वे, मेट्रो सहित अपनी सरकार की योजनाएं गिनाई।
  • अखिलेश ने दावा किया कि दोबार सरकार बनने पर प्रदेश में विकास और तेजी से बढ़ेगा।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो सोरों को तीर्थ स्थल बनाएंगे।

कांग्रेस को भरोसा :

  • कांग्रेस नेता सलीम शेरवानी ने कहा कि अखिलेश नौजवानों और को रोजगार देने का सपना देख रहे हैं।
  • इसलिए प्रदेश की जनता एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनवाए।
  • कांग्रेस नेता सलीम शेरवानी ने कहा कि राहुल गांधी का सपना है कि किसानों का कर्जा माफ़ हो।
  • सरकार बनेगा पर इस तरफ खास ध्यान दिया जाएगा।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें