उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले मुख्यमंत्री के चुनाव में अब ज्यादा वक़्त नहीं रह गया है। कुछ दिनों पहले ही सी-वोटर सर्वे कराया गया है जिसमें आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच टक्कर के उम्मीद जताई जा रही है।

सीएम की दौड़ में अखिलेश सबसे आगे :

  • सीएम अखिलेश की सरकार में आपराधिक घटनाएं में बढ़ोत्तरी भले हुई हो मगर इससे पार्टी की ताकत कम नहीं हुई है।
  • इस ताकत का राज़ है कि अखिलेश सरकार को अब भी मुस्लिम और यादवों का बहुमत प्राप्त है।
  • यादव और मुस्लिम वोट अब भी एसपी के साथ हैं और बतौर सीएम अखिलेश उनकी पहली पसंद बने हुए हैं।

cm akhilesh yadav

  • सर्वे में वर्तमान सीएम अखिलेश जनता के पसंदीदा मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
  • इस सर्वे में बीजेपी को सिर्फ सीटों में बढ़ोत्तरी का फायदा दिख रहा है।
  • सर्वे के अनुसार प्रदेश की 70 फीसदी जनता पीएम मोदी के काम से खुश हैं।

यह भी पढ़े : आर्थिक तंगी से जूझ रही लड़की की मदद के लिए सीएम अखिलेश आये आगे!

  • मगर अभी तक बीजेपी द्वारा किसी को प्रदेश में सीएम उम्मीदवार न घोषित करने का उसे नुकसान हो सकता है।
  • इस चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत प्राप्त होता नहीं दिख रहा है।
  • परन्तु समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस का वोट बैंक पहले के मुकाबले कम होते दिख रहा है।

akhilesh yadav

  • इस सर्वे में मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव लगभग 32.8 फीसदी लोगो की पसंद बने हुए है।
  • वहीं पूर्व सीएम मायावती उनसे पीछे 28.2 फीसदी लोगो की पसंद बनी है।
  • इस चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को होगा क्योंकि शीला दीक्षित अभी तक जनता के दिलों में जगह नहीं बना पाई है।
  • हालांकि यह आने वाले चुनावों में जनता ही बताएगी कि वे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री किसे बनाना चाहती है।

यह भी पढ़े : ‘आगरा एक्सप्रेस-वे’ से जुड़े जिला अधिकारियों को सीएम ने किया सम्मानित!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें