Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

4 जुलाई को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लंदन से आयेंगे वापस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दोस्ती का असर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी दिखने लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब अवकाश मनाने विदेश जाने लगे हैं। इन दिनों वे परिवार के साथ लंदन में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। उनके साथ पत्नी डिम्पल, बच्चे टीना, अदिति और अर्जुन लंदन गए हुए हैं। कुछ दिनों पहले उनकी लंदन में छुट्टियां बिताते हुए तस्वीरें सामने आयी थी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं थी। अब जल्द ही उनके वापस आने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

लंदन में छुट्टियाँ मना रहे अखिलेश :

लखनऊ में सरकारी बंगला खाली होने के बाद तोडफ़ोड़ तथा टोंटी चोरी होने विवाद के बाद ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार के साथ लंदन यात्रा पर गए थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों सांसद पत्नी डिंपल यादव तथा बच्चों के साथ लंदन में ठंडे मौसम का लुत्फ ले रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लंदन से वापस आते ही लोकसभा चुनाव और आगामी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की समीक्षा में जुट जायेंगे। साथ ही कई नया अन्य राज्यों का भी अखिलेश यादव दौरा करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।

4 जुलाई को आएंगे वापस :

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों राजनीति से दूर होकर लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। उनके साथ कन्नौज से सांसद और पत्नी डिंपल यादव भी हैं। डिंपल व अखिलेश के साथ बेटा अर्जुन और बेटियां अदिति व टीना भी लंदन में ही हैं। अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ पिछले ही हफ्ते लंदन के लिए रवाना हो गए थे। वहां से उनकी एक फोटो आई है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। फोटो में पूरा परिवार दिख रहा है। वहां पर ठंड के मौसम में कुर्ता पायजामा के बदले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शर्ट और नीले रंग के जैकेट में हैं। उनका चार जुलाई को भारत लौटने का कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें- वेश्यावृत्ति करने से मना करने पर पति ने पत्नी को सिर के बाल काटकर कर दिया गंजा

किशोरी से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो, हत्या करने ले जा रहे थे कूदकर बचाई जान

ये भी पढ़ें- मेरठ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल बदमाश गिरफ्तार

Related posts

आईजी गोरखपुर की खास पहल, गोद लिए विद्यालय में पढ़ाई विज्ञान-गणित!

Sudhir Kumar
7 years ago

मेड को बंधक बनाए जाने पर लोगों ने सोसाइटी पर किया जमकर पथराव!

Mohammad Zahid
7 years ago

Lucknow: डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा,लड़की ने ही अपनी मां और भाई को उतारा मौत के घाट

Desk Reporter
4 years ago
Exit mobile version