[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मोहनलालगंज के खुझौरी में दंगल (mohanlalganj dangal) देखने पहुंचे हुए थे। अखिलेश के यहाँ पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। दंगल के बाद अखिलेश ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश ने किया ऐलान :

  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मोहनलालगंज में एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे हुए थे।
  • यहाँ पर वे खुझौली चौराहे पर आयोजित दंगल महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे।
  • इस दंगल का आयोजन आज ही दिन हर वर्ष किया जाता है।
  • मगर इस बार इस आयोजन के लिए ख़ास तौर पर अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया था।
  • अखिलेश के आते ही सपा कार्यकर्ताओं ने काफी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
  • इस कार्यक्रम में अखिलेश के साथ कई अन्य सपा नेता भी मौजूद दिखाई दिए थे।
  • दंगल के बाद अखिलेश यादव ने विजेताओं को सम्मानित भी किया था।
  • इस दौरान अखिलेश ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया।

ये भी पढ़ें, तस्वीरें: मोहनलालगंज में अखिलेश यादव ने लिया दंगल का आनंद

  • उन्होंने कहा कि कर्जमाफी का वादा करके किसानों के साथ सिर्फ मजाक किया गया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के 6 महीने पूरे हो गए फिर भी कोई अच्छा फैसल नहीं हुआ।
  • उन्होंने कहा कि हमने ही यूपी की जनता को डायल 100 सेवा देने का काम किया था।
  • अखिलेश ने कहा कि किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का काम समाजवादियों ने किया था।
  • भाजपा पर आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि इन्होने तो हिन्दू-मुस्लिम बांटकर सरकार बना ली।
  • साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरान बड़ा ऐलान कर डाला।
  • अखिलेश ने कहा, सरकार बनने पर साईकिल से मौतों पर युवकों को 10 लाख मुआवजा मिलेगा।

ये भी पढ़ें, मुलायम सिंह यादव की ये बहू है परिवार में सबसे ज्यादा अमीर

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें