Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

नूरपुर उप चुनाव में चौधरी प्रीतम सिंह होंगे सपा के स्टार प्रचारक

chaudhary pritam singh

chaudhary pritam singh

नूरपुर विधानसभा पर होने वाले उपचुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। इन उपचुनावों में गठबंधन अपने साथ बसपा के समर्थन का दावा कर रहा है जिससे कई नये सियासी समीकरण बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। सपा ने प्रचार करने वाले स्टार नेताओं के सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जगह नहीं दी गयी है। इसके अलावा सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव को भी इस लिस्ट में जगह नहीं दी गयी है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम यूपी के कद्दावर नेता को स्टार प्रचारक बनाकर नूरपुर भेज दिया है।

सपा-रालोद ने जारी की लिस्ट :

कैराना लोकसभा उपचुनाव में संयुक्त विपक्ष की समर्थित राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पक्ष में रालोद, सपा, पीस पार्टी समेत कई दलों के नेता प्रचार करेंगे। इस संबंध में रालोद ने भारत निर्वाचन आयोग को अजित सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, आजम खां और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी हैं। इसमें पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. अय्यूब, रालोद से महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, चारु चौधरी भी हैं। सपा से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सांसद सुरेन्द्र नागर, राजेन्द्र चौधरी, गोरखपुर सांसद प्रवीण निषाद, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन को जगह दी गई है।

 

ये भी पढ़ें: CM योगी कल करेंगे भाजपा की मृगांका सिंह के लिए प्रचार

 

जिलाध्यक्ष को बनाया स्टार प्रचारक :

सपा हाई कमान द्वारा जारी किये गये निर्देशानुसार, समाजवादी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चैधरी प्रीतम सिंह गुर्जर नूरपुर विधान सभा के उप चुनाव में सपा के स्टार प्रचारक होंगे। समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से चौधरी प्रीतम सिंह गुर्जर पार्टी की मजबूती के लिए मेहनत कर रहे हैं। जब-जब भी समाजवादी पार्टी का आंदोलन चला तो चौधरी प्रीतम सिंह गुर्जर हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आए हैं। वह सपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे स्व. चैधरी रामशरण दास के खास सिपेहसलारों व विश्वास पात्रों में एक रहे हैं। सपा के आन्दोलनों में वे कई बार जेल भी गये थे। सपा के प्रति चौधरी प्रीतम सिंह गुर्जर की कर्मठता, जुझारूपन व निस्वार्थ भाव को देखते हुए सपा हाई कमान द्वारा उन्हें नूरपुर विधान चुनाव में उतारे गये सपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

ये भी पढ़ें: कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में पहली बार मंच साझा करेंगे अखिलेश-मायावती

Related posts

UP ATS ने मुम्बई से संदिग्ध आतंकी अबू जाहिद को पकड़ा

Kamal Tiwari
7 years ago

पहले पीएम मोदी लगवाएं कोविड टीका फिर हम लगवाएंगे – तेज प्रताप यादव

Desk
4 years ago

अखिलेश यादव ने बोर्ड परीक्षा मेधावियों को बांटे लैपटॉप

Shashank
7 years ago
Exit mobile version