अखिलेश ने बनाई लिस्ट :

  • यूपी के निकाय चुनाव में हार के बाद से समाजवादी पार्टी में रार छिड़ गयी है।
  • फिरोजाबाद से सपा के जिलाध्यक्ष ने हार का जिम्मा लेते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है।
  • यूपी के विधानसभा चुनावों के समय सपा में मचे घमासान का असर निकाय चुनाव में भी देखने को मिला था।
  • निकाय चुनाव के शुरू होने के पहले ही समाजवादी पार्टी ने कई नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया था।
  • इसके बाद अब चुनाव में हारने के बाद सपा ने पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष को भी सपा से बाहर कर दिया है।
  • अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक कर निकाय चुनाव में मिली हार की समीक्षा कर रहे हैं।
  • सूत्रों से खबर है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बने बागियों की एक लिस्ट बना ली है।
  • इस लिस्ट में उन सभी के नाम हैं जो निकाय चुनाव में सपा को नुकसान पहुंचा रहे थे।
  • लिस्ट में दर्ज नामों पर बहुत जल्द सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बड़ी कार्यवाई करेंगे।
  • इसकी शुरुआत अखिलेश ने बीते दिन 2 नेताओं को सपा से बाहर करने के साथ कर दी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें