2019 के लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी अब यूपी से बाहर निकल कर भाजपा शासित राज्यों में अपनी पकड़ बनाने पर लगी हुई है। इसकी कमान खुद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने  हाथों में ली है। इसके लिए सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपना मध्य प्रदेश का दौरा शुरू कर दिया है। बीते दिन मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव सत्ताधारी दल भाजपा को करार झटका देते हुए उसके एक बड़े नेता को पार्टी में शामिल कराया है।

अखिलेश पहुंचे मध्य प्रदेश :

मध्य प्रदेश के सीधी के सेमरिया में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुँचे थे। अखिलेश यादव ने यहाँ जन जागरूकता कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए अपनी यूपी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने फिर से मौका दिया तो हम मध्य प्रदेश में ऐसा ही विकास करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के काका कृष्ण कुमार ने भाजपा छोड़ कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें लाल टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। कृष्ण कुमार दल बदलने के लिए जाने जाते हैं। 1998 में निर्दलीय विधायक बने कृष्ण कुमार ने 2003 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और गोपद बनास से विधायक चुने गए। उसके बाद वह कांग्रेस में गए और अब भाजपा होते हुए वापस सपा में आ गए हैं।

 

ये भी पढ़ें: डाकघर के एजेंट और बाबू 27 लाख रुपये डकार गए

 

बाबा रामदेव पर साधा निशाना :

जनता को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामदेव बाबा को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि वह पहले योग सिखाते थे जिससे देश सो गया। मैंने बाबा को 400 एकड़ जमीन इसलिए दी कि किसानों का अनाज खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यूपी में ऐसी सड़क बनाई हैं कि हवाई जहाज भी उतर सकते हैं। हमारी सरकार मध्य प्रदेश में आई तो आवास के लिए डेढ़ लाख नहीं बल्कि 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। जनसभा के बाद अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता के कार्यक्रम में कुछ कांग्रेसी चेहरे दिखाई दिए तो कही अधिकारी कर्मचारी भी समाजवादी पार्टी के लिए कार्यकर्ता बने रहे।

 

ये भी पढ़ें: मेनका गांधी के बयान पर भड़के राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष, कर दी इस्तीफे की मांग

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें