बदल सकता है आगरा जिलाध्यक्ष (district president agra) :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के बाद निकाय चुनाव में हारने के बाद से अखिलेश खुद हार की समीक्षा कर रहे हैं।
  • पिछली बार कई सीटों पर जीतने वाली समाजवादी पार्टी इस चुनाव में तीसरे स्थान तक पहुँच गयी है।
  • अब अखिलेश यादव ने खुद इस हार की समीक्षा करना शुरू कर दिया है और कई बड़े फैसले ले रहे हैं।
  • सपा सरकार में सबसे अधिक लालबत्ती आगरा जिले के नेताओं को दी गयी थी।
  • मगर निकाय चुनाव में इनमें से कई नेता तो अपना किला तक नहीं बचा सके हैं।
  • इसी कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा संगठन में बड़ा बदलाव करने का विचार कर रहे हैं।
  • सूत्रों से खबर है कि अखिलेश यादव आगरा की जिला कार्यकारिणी को भंग करने पर विचार कर रहे हैं।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आगरा में जिला और सपा संगठन में मतभेद की खबरें भी मिल चुकी हैं।
  • साथ ही शहर के पार्षदों ने भी सपा संगठन की सच्चाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बतायी थी।
  • बीते दिनों आगरा शहर के पार्षद दल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अपनी समस्याएँ बताई थी।
  • इसके बाद से ही आगरा में सपा के संगठन में बड़े बदलाव की खबरें आने लगी हैं।

ये भी पढ़ें : पूर्व बसपा विधायक सहित कई दलो के नेता हुए सपा में शामिल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें