[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में चल रही कलह अब जब समाप्त होने जैसी स्थिति में आ गयी है तो पार्टी द्वारा भी आगामी चुनाव में फिर से सत्ता हासिल करने के लिए तैयारियां शुरू हो गयी है। चुनाव आयोग का फैसला आने के बाद अखिलेश यादव अब निर्विवादित रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव संरक्षक बन गए है। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी होने की उम्मीद है और अखिलेश यादव के भी चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। हम आपको बताते है कि अखिलेश यादव् उत्तर प्रदेश की किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

अगले पेज पर जानें, अखिलेश यादव किस सीट पर लड़ेंगे चुनाव..

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

बुंदेलखंड से लड़ेंगे चुनाव :

  • सूत्रों से खबर है कि अखिलेश यादव बुंदेलखंड की बबीना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद आगामी विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
  • यदि ऐसा हुआ तो अखिलेश अपने परिवार के पहले सदस्य होंगे जो बुंदेलखंड से चुनाव लड़ेंगे।
  • अखिलेश के वहां से चुनाव लड़ने से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में सपा का परचम लहरा सकता है।
  • वे खुद हमेशा से ही अपने विरोधियों पर हमला करने के लिए बुंदेलखंड को आधार बनाते आये है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें