[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विधानपरिषद का कार्यकाल अगले साल 2018 में समाप्त हो जायेगा। इसके बाद अखिलेश की क्या रणनीति होगे इसे लेकर सभी के बीच चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं। मगर बीते दिन अखिलेश के दिए एक बयान से उनकी आगे की रणनीति का खुलासा हो गया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश लड़ेंगे ये चुनाव :

  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिन युवा यादव महासभा के कार्यक्रम के लिए रायपुर में थे।
  • युवा यादव महासभा के कार्यक्रम में अखिलेश बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
  • कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्होंने विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया।
  • हुल गांधी के परिवारवाद के बयान पर किये सवालों पर यहाँ अखिलेश ने बड़ा बयान दिया।
  • अखिलेश ने कहा कि हमारी पार्टी में कहीं भी परिवारवाद नहीं दिखाई देगा।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपको ऐसा लगता है तो डिंपल यादव अब चुनाव नहीं लड़ेंगी।
  • इसके बाद से चर्चाएँ है कि अखिलेश यादव खुद 2019 में कन्नौज से लड़ने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़ें, अखिलेश का फैसला, डिंपल अब कभी नहीं लड़ेंगी चुनाव

  • यूपी का सीएम बनने के पहले वे इसी सीट से लोकसभा के कई बार सांसद रह चुके हैं।
  • सीएम बनने के बाद उन्होंने अपनी ये सीट छोड़ी थी जिसके उपचुनाव में डिंपल यादव जीती थी।
  • इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डिंपल यादव ने जीत दर्ज की थी।
  • इत्र नगरी के नाम से मशहूर कन्नौज साल 2000 से ही समाजवादी पार्टी का गढ़ बना हुआ है।
  • अखिलेश ने अपने जीवन का पहला चुनाव इसी सीट से लड़ा था और जीतकर संसद पहुँचे थे।
  • सपा अध्यक्ष के परिवार से 5 लोकसभा सांसद और 1 राज्यसभा सांसद हैं।

ये भी पढ़ें, मुलायम की PC आज, तय होगा सपा-अखिलेश का ‘भविष्य’!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें