[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव टिकट वितरण में उपेक्षा का शिकार होने के बाद समाजवादी पार्टी को छोड़ने का पूरा मन बना चुके हैं, गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी में विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम अखिलेश की लिस्ट को सपा प्रमुख ने पूरी तरह से नजरअंदाज किया था। मुख्यमंत्री अखिलेश के करीबियों में से एक रामगोपाल यादव भी इस बात के संकेत दे चुके हैं कि मुख्यमंत्री अखिलेश पार्टी छोड़ सकते हैं। रामगोपाल ने शुक्रवार को कहा था कि, पार्टी में अब समझौते की गुंजाईश नहीं बची है।

अगले पेज पर जानें मुख्यमंत्री अखिलेश किस पार्टी में होंगे शामिल:

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री अखिलेश:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सपा में सियासी संकट के बीच पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

congress poster

वहीँ कांग्रेस भी मुख्यमंत्री अखिलेश के पार्टी में आने को लेकर काफी उत्साहित हो चुके हैं, इसी क्रम में इलाहाबाद कांग्रेस के नेता हसीब अहमद ने एक पोस्टर जारी कर दिया था। यह पोस्टर इलाहाबाद सिविल लाइन्स के सुभाष चौराहे पर लगाया गया है।

पोस्टर में लिखा है कि, “श्री गणेश करो अखिलेश, यूपी में ‘हाथ से हाथ’, मिलाएं, आओ मिलकर सरकार बनायें”।

ये भी पढ़ें: समाजवादी गृहयुद्ध: CM अखिलेश ने अपर्णा यादव को अपनी लिस्ट से रखा बाहर!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें