Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सोनम कपूर के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट में अख‍िलेश सहित कई नेताओं का नाम

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की बहुत जल्द शादी होने वाली है। इन दिनों मुंबई में सोनम की मेहंदी और संगीत का फंक्शन चल रहा है। संगीत मुंबई के सनटेक BKC में हो रहा है। संगीत के कार्यक्रम में रेखा, रानी मुखर्जी, जैकलीन फर्नांडिस, शिल्पा शेट्टी, करण जौहर पहुंचे हुए थे। फंक्शन के लिए ड्रेस कोड इंडियन फेस्टिव शेड्स ऑफ वाइट रखा गया था। सोनम की संगीत में वाइट और गोल्डन लहंगा पहना था। लहंगा फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी ने डिजाइन किया था। बॉलीवुड की इस ख़ास शादी में राजनीति जगत से कई लोग शामिल होंगे। इनमें सबसे बड़ा नाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का है।

8 मई को है सोनम की शादी :

अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर की शादी 8 मई को होने वाली हैं। बी टाउन के इस स्पेशल इवेंट में कई खास मेहमान आने वाले हैं। सोनम कपूर की शादी में कई नेताओं के आने की उम्मीद की जा रही है। बॉलीवुड सेलेब्स में सलमान खान, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, करण जौहर जैसे बड़े सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है। बॉलीवुड में सोनम कपूर और करीना कपूर खान की दोस्ती काफी मशहूर है लेकिन करीना 8 मई को सोनम की शादी में करीना शामिल नहीं होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, करीना कपूर खान सिर्फ रिसेप्शन में शामिल होंगी।

 

ये भी पढ़ें: कर्मचारी को पीटने वाले एमबीबीएस के 8 छात्र 15 दिन के लिए निलंबित

 

शादी में पहुंचेंगे अखिलेश यादव :

सोनम की शादी 8 मई को उनकी आंटी कविता सिंह के बंगले पर है। शादी का समय सुबह 11 से 12.30 तक है। बंगले के मंदिर में ही सोनम और आनंद के जयमाल की रस्म होगी। अनिल कपूर की बेटी बॉलीवुड दीवा सोनम कपूर की शादी 8 मई को होने वाली हैं। बी टाउन के इस स्पेशल इवेंट में कई खास मेहमान आने वाले हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आनंद अहूजा की फैमिली के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अच्छे ताल्लुकात हैं। ऐसे में अखिलेश 8 मई को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: अखिलेश, मुलायम और मायावती घर का सिर्फ 4200 रुपए देते हैं किराया

Related posts

लखनऊ-शहर में बड़े मैरिज हॉल का बड़ा फर्जीवाड़ा

kumar Rahul
7 years ago

अमेठी। राम जानकी इंटर कॉलेज सेमरौता में हाइस्कूल की परीक्षा दे रही छात्रा की अचानक हुई तबियत खराब। स्कूल प्रशासन ने छात्रा को सिंहपुर पीएचसी पहुचाया परन्तु इलज के दौरान हुई छात्रा की मौत।

Sudhir Kumar
7 years ago

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से नही होगा कोई असर-महेन्द्रनाथ पांडेय

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version