उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार 22 अक्टूबर को मेरठ के दौरे पर थे, इस दौरान समाजवादी पार्टी का और गुंडे-माफियाओं के साथ गहरा रिश्ता देखने को मिला है। गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक निजी कार्यक्रम के तहत मेरठ(akhilesh yadav meerut) में पहुंचे थे।

अखिलेश यादव के कार्यक्रम में मेरठ के भू-माफिया(akhilesh yadav meerut):

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मेरठ जिले में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की थी।
  • इस दौरान समाजवादी पार्टी और गुंडों-माफियाओं का गहरा रिश्ता देखने को भी मिला।
  • अखिलेश यादव के कार्यक्रम में मेरठ के भू-माफिया मो० अब्बास भी मौजूद थे।
  • पूर्व मंत्री मो० अब्बास पर सरकार जमीन कब्जाने का केस चल रहा है।
  • कंकरखेड़ा थाने में मो० अब्बास समेत कुल 41 केस दर्ज हैं।
  • इस क्षेत्र में मो० अब्बास ने करोड़ों की सरकारी जमीन हथियाई हुई है।
  • जिसके लिए पुलिस मो० अब्बास को ढूंढ रही है और भू-माफिया अखिलेश के साथ मंच साझा कर रहे हैं।

सपा ने भाजपा को लेकर बोला था हमला(akhilesh yadav meerut):

  • अखिलेश यादव मेरठ में करोड़ों की सरकारी जमीन हथियाने वाले भू-माफिया के साथ मंच साझा कर रहे हैं।
  • कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक कार्यक्रम में अपराधिक छवि के व्यक्ति के साथ मंच साझा किया था।
  • जिसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से भाजपा सरकार काफी हमला भी बोला गया था।

 

ये भी पढ़ें: क्या वंशवाद की राह पर चल पड़ी है भाजपा, होर्डिंग्स तो यही कहते हैं

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें