उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार 22 अक्टूबर को सूबे के मेरठ जिले के दौरे पर जा रहे हैं, जिसके तहत अखिलेश यादव मेरठ(akhilesh yadav meerut) में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

मेरठ में दो घंटे बिताएंगे अखिलेश यादव(akhilesh yadav meerut):

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मेरठ के दौरे पर जायेंगे।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मेरठ शहर पहुंचेंगे।
  • जहाँ अखिलेश यादव लगभग दो घंटे मेरठ में रहेंगे।
  • अखिलेश यादव पूर्व सिवालखास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद की बेटी-दामाद को आर्शीवाद देकर लौट जाएंगे।

12 बजे मेरठ पहुंचेंगे अखिलेश यादव(akhilesh yadav meerut):

  • अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे परतापुर हवाई पट्टी पर निजी विमान से पहुंचेंगे।
  • जहाँ से अखिलेश यादव हवाई पट्टी से सीधे फैज-ए-आम कालेज पहुंचेंगे।
  • अखिलेश यादव पूर्व विधायक की बेटी की शादी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सपा अध्यक्ष करीब 1.30 बजे हवाई पट्टी के लिए रवाना हो जाएंगे।
  • दो बजे हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
  • सत्ता से हटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह पहला मेरठ दौरा है।
  • साथ ही आज अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी टिप्स दे कर जाएंगे।
  • सपा के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान ने बताया कि, परतापुर हवाई पट्टी से आते हुए कार्यकर्ता उनका जगह-जगह स्वागत करेंगे।

ये भी पढ़ें: गुजरात में रो-रो सर्विस और रोड शो करेंगे PM मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें