[nextpage title=”samajwadi party” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों का परिणाम आने के बाद सबसे ज्यादा हैरान समाजवादी पार्टी है। इसी कारण उसने अन्य पार्टियों से पहले नतीजों की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। 14 मार्च को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

[/nextpage]

[nextpage title=”samajwadi party2″ ]

ईवीएम पर हुई चर्चा :

  • चुनाव परिणाम आने के बाद से ही अखिलेश यादव काफी हैरान है।
  • अखिलेश को समझ नहीं आ रहा कि उनकी जनसभा में जनसैलाब उमड़ता था।
  • फिर भी उन्हें इतनी कम सीटों पर ही जीत क्यों मिली।
  • इसी क्रम में अखिलेश यादव अन्य पार्टी नेताओं संग जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट बैठक में पहुंचे।
  • बैठक के बाद अखिलेश सरकार में मंत्री रहे बलवंत रामूवालिया ने बताया कि बैठक में ईवीएम पर चर्चा हुई।
  • अखिलेश ने बैठक में कहा कि पहले ईवीएम में गड़बड़ी वाली बात की जांच-पड़ताल के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
  • यदि ईवीएम में गड़बड़ की बात सत्य है तो समाजवादी पार्टी कोर्ट तक जाएगी।
  • आपको बता दें कि चुनाव परिणाम आते ही मायावती द्वारा यह आरोप लगाया गया था।
  • मायावती के इस आरोप का चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए उनके दावे को ख़ारिज कर दिया था।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें