उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने आवास 4 वीडी से मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।

5 केडी पर कार्यकर्ता मौजूद:

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने आवास 4 वीडी से निकलकर मुख्यमंत्री आवास पहुँच चुके हैं।
  • वहीँ मुख्यमंत्री आवास पर सपा के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा है।
  • सपा कार्यकर्ता भारी संख्या में 5 केडी पर मौजूद हैं।

3 दर्जन से अधिक विधायक-प्रत्याशी मौजूद:

  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • मुख्यमंत्री आवास पर तीन दर्जन से अधिक विधायक और प्रत्याशी पहले से ही मौजूद थे।
  • वहीँ 5 केडी में विधायकों और प्रत्याशियों से फॉर्म ए और फॉर्म बी पर हस्ताक्षर कराये गए हैं।

[ultimate_gallery id=”48268″]

गठबंधन को लेकर भी हो सकती है चर्चा:

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 5 केडी पर चुनावी रणनीति बना रहे हैं।
  • जिसके तहत अखिलेश यादव विधायक और प्रत्याशियों से फॉर्म ए और फॉर्म बी भी भरवा रहे हैं।
  • इसके साथ ही 5 केडी पर अखिलेश यादव गठबंधन को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होना था।
  • जिसपर सीटों को लेकर मामले में खटाई पड़ गयी थी।
  • साथ ही सपा ने मौजूदा कांग्रेस की सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतार दिए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें