उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार 2 फरवरी को अपने आवास 4 वीडी से निकलकर मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।

प्रशांत किशोर कर रहे हैं अखिलेश यादव से मुलाकात:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ अखिलेश यादव कांग्रेस के यूपी चुनाव के रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात कर रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, यूपी चुनाव के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है।

राजेंद्र चौधरी भी पहुंचे 5 केडी:

  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर मौजूद हैं।
  • जहाँ अखिलेश यादव कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात कर रहे हैं।
  • इसी बीच सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साए की तरह साथ रहने वाले राजेंद्र चौधरी भी 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • राजेन्द्र चौधरी मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हैं।

गठबंधन के तहत सीटों को लेकर चर्चा:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 केडी में कांग्रेस रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात कर रहे हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात सपा-कांग्रेस के गठबंधन के ऐलान के बाद सीटों पर फंसे पेंच को लेकर की जा रही है।
  • गौरतलब है कि, रायबरेली समेत कई सीटों पर सपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें