आगामी लोकसभा चुनावो को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक्शन मोड में आ गए हैं। इन दिनों वे छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। अखिलेश के चुनाव प्रचार में बिजी रहने के बीच उन्हें पार्टी नेताओं के निधन की एक के बाद दुखद खबरें मिल रही हैं। सपा नेताओं के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए नुकसान बताया है।

पूर्व विधायक का हुआ निधन :

यूपी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ के पूर्व विधायक एवं लोकप्रिय नेता श्यामनारायण यादव के निधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित की है। इसकी जानकारी समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि श्यामनारायण यादव का ब्रह्मभोज ग्राम घाघरा (लाटघाट) जनपद आजमगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम सिंह यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, राममूर्ति वर्मा एवं शंखलाल मांझी पूर्व मंत्रीगण शामिल होकर श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे।

इसके पहले भी मिली थी दुखद खबर :

वहीँ सपा से 4 बार विधायक रहे शब्बीर अहमद वाल्मीकि के बड़े पुत्र संजय वाल्मीकि उर्फ शेबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी मृत्यु गोली लगने से हुई लेकिन हालांकि गोली कैसे लगी, इस पर कोई स्पष्ट बात सामने नहीं आई है। गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उनकी सांसें थम गईं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें