यूपी के कन्नौज जिले में आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा पार्टी कार्यालय पहुंचकर सपा बसपा नेताओ से बंद कमरे में मुलाकात की।

  • मुलाक़ात के दौरान उन्होंने 29 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियों की जानकारी ली।
  • बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कहा की ऐसे लोग देश के कानून व संविधान को नहीं मानते जनता ऐसे लोग को नकार देती है।
  • उन्होंने पहले व दूसरे चरण में हुए मतदान को लेकर कहा कि दोनों चरणों में बीजेपी कही भी नहीं दिखी।
  • तीसरे व चौथे चरण में भी बीजेपी का यही हाल होगा।
  • उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर सपा ने विकास किया है तो उनको वोट दे देना अगर नहीं किया तो किसी और को दे देना।
  • जनता की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार से है
  • जनता ने पांच साल की केंद्र सरकार व प्रदेश की सरकार को दो साल मौका दिया
  • दोनों सरकारों में जनता की उमीदो के बदले उनको धोखा दिया है।

भाजपा की सरकार ऐसी है कि इन्होने बच्चो का दूध छीना उनका फल छीना है

  • दोनों सरकार के काम काज का जनता चुनाव में आकंलन करेगी तो पायेगी भ्रस्टाचार बेरोजगारी आतंकवाद बड़ा है।
  • किसानो नौजवानो महिलाओ सहित देश के हर वर्ग को धोखा दिया इस सरकार ने।
  • कन्नौज के विकास पर बोलते हुए कहा कि भाजपा वाले क्यों नहीं बताते की कन्नौज में कहा विकास किया है।
  • कन्नौज में किसानो के लिए बनने वाली मंडी का काम रोक दिया इत्र को बढ़ावा देने के लिए इत्र पार्क का काम रोक दिया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Latest Video” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें