[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी ने यूपी के विधानसभा चुनावों में भाजपा के हाथों मिली हार से सबक लेते हुए 2019 के चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक कार्यक्रम के लिए कुशीनगर (akhilesh yadav paid tribute) पहुँचे हुए हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

https://youtu.be/CVo3GKsiHfM

अखिलेश ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण :

  • समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 47 सीटें मिली थी।
  • इसके बाद से ही सपा लगातार विपक्ष की भूमिका में आकर सरकार पर आक्रामक बनी हुई है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कह चुके है कि उनकी नजर अब संसद में सपा की सीटें बढ़ाने पर है।
  • इसी कारण अखिलेश लगातार कार्यकर्ताओं के बीच जाकर अपने संगठन को धार देने में जुटे हुए हैं।
  • साल 1992 में गन्ना आंदोलन में शहीद किसान के सम्मान में प्रतिवर्ष ये आयोजन किया जाता है।
  • कुशीनगर पहुँच कर अखिलेश यादव त्रिवेणी चीनी मिल पर बने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
  • मंच पर सपा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी जनता को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें, सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने योगी-मोदी पर किया व्यक्तिगत हमला

रामगोविंद चौधरी ने दिया बयान :

  • बोलते हुए चौधरी ने सीएम योगी और पीएम मोदी पर बड़ा बयान दे दिया।
  • उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सत्ता बिना संतान वाले संभाल रहे हैं।
  • सपा नेता ने कहा कि ऐसे लोगो का मुँह देखना भी अशुभ माना जाता है।
  • सीएम योगी और पीएम मोदी पर कटाक्ष कसते हुए उन्होंने बड़ा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि एक की पत्नी नहीं, दूसरे ने पत्नी को छोड़ दिया है, अब जनता ही बताये।
  • रामगोविंद के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर पहुँच कर जनता को संबोधित किया।
  • अखिलेश ने कहा कि बिना किसान की ख़ुशी के नये हिन्दुस्तान का निर्माण नहीं हो सकता है।
  • उन्होंने कहा कि सरकार चली गयी मगर काम करने की समाजवादियों की ललक नहीं गयी है।
  • अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी हो गई और बच्चों की जान चली गई।
  • साथ ही कहा कि मेट्रो को झंडी दिखाई तो मेट्रो ही बंद हो गयी।

ये भी पढ़ें, वीडियो: BJP के इस सांसद ने मोदी सरकार पर ही उठाये सवाल

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें