मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने लोहिया ट्रस्ट में डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट में डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से लोहिया पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव शिरकत करेंगे। समाजवाद के जनक लोहिया को पूरी समाजवादी पार्टी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।

12 अक्टूबर 1967 को हुयी थी मृत्युः

  • डॉ राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को हुआ था।
  • 57 वर्ष की आयु में 12 अक्टूबर 1967 को उनकी मृत्यु हो गयी थी।
  • डॉ लोहिया अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे क्योंकि 23 मार्च शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया जाता है।
  • डॉ. लोहिया को आज़ाद भारत के उन कुछ चुनिंदा राजनेताओं में शुमार किया जा सकता है।
  • जो मौलिक विचारक होने के साथ-साथ देश में मातृभाषा के पक्षधर थे।
  • हालांकि वे हिंदी के अलावा अंग्रेजी और एक और दूसरी भाषा जर्मन के भी जानकार थे।
  • गौरतलब है कि डॉ लोहिया ने उनके डॉक्टरेट की डिग्री जर्मनी के हम्बोल्ट यूनिवर्सिटी से हासिल की थी।

84 वें जन्मदिन पर छोटे लोहिया को याद कर भावुक हुए मुलायम!

राजनीति में शुचिता की बात करते थें लोहियाः

  • डॉ लोहिया न केवल एक गंभीर चिन्तक थे बल्कि सच्चे कर्मवीर भी थे।
  • वे लोहिया ही थे जो गंदी समझी जाने वाली राजनीति में भी शुचिता व शुद्ध आचरण की बात करते थे।
  • वे एक मात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने उनकी पार्टी की सरकार से खुलेआम त्यागपत्र की मांग की।
  • क्योंकि उस सरकार के शासन में आंदोलनकारियों पर गोली चलाई थी।
  • मात्र 57 वर्ष कम अवधि में भी वे एक प्रकाशपुंज की तरह भारतीय राजनीति पर अपनी अमिट छाप छोड़ गए।

अलग-थलग पड़ें अखिलेश, शिवपाल को मिला मुलायम का साथ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें