[nextpage title=”viral” ]

बीते दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आने से पहले सपा के 2 एमएलसी ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही समाजवादी पार्टी में कोहराम मच गया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे राजनैतिक भ्रष्टाचार बताया था। दोनों ही एमएलसी अब भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं। अब अखिलेश यादव की नजर 2019 के चुनाव पर है जिसके लिए अखिलेश ने अभी से योजना (akhilesh yadav plan) बनाना भी शुरू कर दिया है।

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर

[/nextpage]

[nextpage title=”viral” ]

अखिलेश ने तैयार की युवा फ़ौज (akhilesh yadav plan) :

  • समाजवादी पार्टी को यूपी विधानसभा चुनावों में सिर्फ 47 सीटें ही मिल पायी थी।
  • इसके बाद से ही सपाने अब 2019 के चुनावों में अपनी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है।
  • समाजवादी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया गया था जिससे काफी लोग सपा से जुड़े थे।
  • सदस्यता अभियान से लगभग 1 करोड़ 28 लाख लोगो ने सपा की सदस्यता ली हुई है।
  • इसके अलावा समाजवादी पार्टी में युवाओं की संख्या लगभग 65% से भी ज्यादा है।
  • साथ ही समाजवादी पार्टी 2019 के लिए अभी से ही सभी सदस्यों का फोन डाटा तैयार कर रही है।
  • समाजवादी पार्टी ने इसके जरिये सोशल मीडिया पर पैर जमाने की भी तैयारी कर ली है।

ये भी पढ़ें, अखिलेश यादव ने बुलाई सपा अध्यक्षों की बैठक, करेंगे ये ‘बड़ा फैसला’!

  • अभी तक पार्टी कोष में सदस्यता शुल्क 55 करोड़ से भी ज्यादा जमा हो चुका है।
  • ध्यान से देखें और सांसदों और विधायकों की दृष्टि से सपा यूपी में दूसरे नंबर पर है।
  • इस तरह पार्टी 2019 के पहले ही अपने खोए हुए जनाधार को हासिल कर लेना चाहती है।
  • इसकी शुरुआत खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 अगस्त की रैली से करने जा रहे है।
  • अखिलेश यादव रैली की शुरुआत रामलला की भूमि अयोध्या से करने जा रहे हैं।
  • खुद सीएम योगी भी अभी तक 2 बार अयोध्या जा चुके है।.
  • ऐसे में पार्टी की नजर फिर से अपने वोटबैंक को हासिल करने में लगा हुई है।

ये भी पढ़ें, सपा सांसद डिम्पल यादव ने किया ट्वीट और कहा कि…

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें