[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस करारी हार की समीक्षा करना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने आगामी चुनाव में जीत के लिए अपनी रणनीती भी तैयार कर ली है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

कार्यकर्ताओं के साथ तैयार की रणनीती :

  • यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।
  • इसके अलावा उपमुख्यमंत्री बनने के कारण केशव प्रसाद मौर्या को भी इस्तीफ़ा देना पड़ा है।
  • अब इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराये जाने की तैयारी शुरू हो गयी है।
  • समाजवादी पार्टी ने भी इन दोनों सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।
  • बीते दिनों सपा के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैठक की थी।
  • इस बैठक में दोनो लोकसभा क्षेत्रों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की।
  • अखिलेश ने इस दौरान कहा कि दोनों सीटों को जीतकर हमें झूठ बोलने वालों को जवाब देना है।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता के लिए संघर्ष करना कभी नहीं छोड़ेगी।
  • गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लोकसभा के कई बार सांसद रह चुके है।
  • साथ ही केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद की फूलपुर से सांसद रह चुके है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें