[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सपा में अपना आधिपत्य फैलाने में लगे हुए है। उन्होंने चुनाव के पहले मुलायम सिंह यादव को सपा अध्यक्ष पद से हटा दिया था। अब अखिलेश ने उन्हें एक और झटका दे डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

पोस्टरों से गायब रही मुलायम की तस्वीर :

  • बीते दिन अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी।
  • इस दौरान वहां लगे हुए किसी भी पोस्टर पर मुलायम की तस्वीर नहीं दिखाई दी थी।
  • उनमें राम मनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र तो दिखे मगर मुलायम सिंह यादव उनमें नहीं थे।
  • इसके बाद से ही यह कयास लगने लगे है कि अखिलेश अब मुलायम की जगह लेना चाहते है।
  • साथ ही अखिलेश यादव अब मुलायम को पार्टी से लगभग अलग कर चुके है।
  • अखिलेश यादव का इरादा अब मुलायम को पीछे कर राजनीती में उनकी जगह लेना है।
  • इसकी शुरुआत उन्होंने मुलायम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद हासिल कर ली है।
  • इस तरह वे पार्टी में सन्देश दे चुके है कि वे ही अब समाजवादी पार्टी में सब कुछ है।
  • साथ ही शिवपाल यादव को उन्होंने पूरी तरह पार्टी में नजरअंदाज कर दिया है।
  • मुलायम भी अपने इस दर्द का बयान कई बार पत्रकार वार्ता में कर चुके है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें