उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने शनिवार 25 मार्च को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था।
दो महीने चलेगा सदस्यता कार्यक्रम:
- समाजवादी पार्टी के संस्था का कार्यक्रम शुरू होगा।
- सपा सदस्यता कार्यक्रम 15 अप्रैल से लगातार दो महीने चलेगा।
- यह कार्यक्रम विचारधारा पहुंचे कार्यक्रम की तर्ज पर आयोजित किये जायेगा।
- यह कार्यक्रम गाँव-शहर में चलाया जायेगा और ज्यादा से ज्यादा वर्गों तक इसे पहुँचाया जायेगा।
- बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल किये जायेंगे।
- यह कार्यक्रम उन सभी राज्यों में किया जायेगा जहाँ समाजवादी पार्टी मौजूद है।
चुनाव परिणाम की समीक्षा:
- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने विधानसभा स्तर पर समीक्षा बैठक शुरू की है।
- समीक्षा चल रही है, पूरी होते ही आपको बुलाकर बताया जायेगा।
- जो साथी चुनाव में खड़े हुए थे, उनसे भी हार के कारणों की जानकारी ली जा रही है।
- जल्द ही पार्टी के संविधान की नई प्रति लागू की जाएगी।
अधिकारी झाड़ू लगा रहे हैं:
- मुझे नहीं पता था कि, अधिकारी इतनी अच्छी झाड़ू लगाते हैं।
- वरना हमने बहुत पहले ही लगवा दी होती।
- जिनकी दहाड़ सुनकर लोगों के होश उड़ सकते हैं, उन्हें भूखा रखा जा रहा है।
हम गंगाजल भी छिड़कवाएंगे:
- 2022 में सपा सरकार बनी तो, सभी सरकारी बिल्डिंग में गंगाजल का छिड़ककर करेंगे शुद्धिकरण।
- मैं महीने में एक बार मीडिया से मिलूंगा।
- मुझे 5 केडी के 2 मोर जो है, उनकी ज्यादा फिक्र है।
- योगी सरकार पर हमला, कहा- एक ही जाति के लोग क्यों सस्पेंड हो रहे है?
- इस सरकार ने मेरे शेर भी भूखे कर दिए।
- एसिड अटैक पीड़िता से मिलने मेरे भी लोग जायेंगे।
- एंटी रोमियो दल बनाकर सिर्फ युवाओं को परेशान किया जा रहा है।
- ये सरकार अभी कुछ कर तो रही नहीं, सिर्फ झाड़ू मार रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Akhilesh Yadav
#akhilesh yadav press conference after national executive meeting today
#national executive meeting today
#National President
#Press Conference
#Samajwadi Party
#samajwadi party national president akhilesh yadav
#samajwadi party national president akhilesh yadav addressed press conference
#samajwadi party national president akhilesh yadav addressed press conference today.
#samajwadi party national president akhilesh yadav press conference
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार