Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस आज, पूर्व बसपा विधायक-सांसद सपा करेंगे ज्वाइन

समाजवादी पार्टी और बसपा गठबंधन ने फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ़ कर दिया है। इसी क्रम में अब 2019 में भी इस गठबंधन के होने की उम्मीदें बढ़ गयी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस संबोधित करने वाले हैं जिसमें वे उत्तर प्रदेश की राजनीति के 2 बड़े नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस आज :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया है। इस प्रेस कांफ्रेंस में बहुजन समाज पार्टी से आये कई नेता समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक इरशाद खान आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा बसपा के पूर्व सांसद प्रदीप सिंह भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं। बसपा के इन दोनों नेताओं के सपा में जाने से बड़ा झटका लगा है। आज अखिलेश यादव इन दोनो नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

 

ये भी पढ़ें: फूलपुर-गोरखपुर के बाद कैराना उपचुनाव में हो सकता है सपा-बसपा गठबंधन

कैराना पर है सपा-बसपा की नजर :

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में बसपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था और सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया था। इसका असर साफ देखने को मिला और भारी अंतर से दोनों सपा प्रत्याशियों की जीत हुई। अब दोनों पार्टियों की नजर कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर टिकी हैं। खबर है कि इस उपचुनाव में भी सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन होगा और संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर रालोद के चौधरी अजीत सिंह या जयंत चौधरी को उतारा जा सकता है। हालाँकि अभी इस बारे में को आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

 

ये भी पढ़ें: हार से तिलमिलाई सरकार ने किया 37 आईएस अफसरों का तबादला

Related posts

अंशू अवस्थी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी भगवान को भी धोखा देने से पीछे नहीं रहते है ।

Desk
6 years ago

पीएम ने 50 परिवार के 1.40 लाख करोड़ माफ किए-राहुल गांधी

Dhirendra Singh
8 years ago

जालौन: तहसील दिवस बना व्हाट्सएप दिवस, अधिकारी फ़ोन में रहे व्यस्त!

Namita
7 years ago
Exit mobile version