Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यूपी पुलिस सिर्फ भाजपा वालों को कर रही खुश- अखिलेश यादव

akhilesh yadav press conference

akhilesh yadav press conference

उत्तर प्रदेश सहित देश भर में इस समय संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर हिंसक प्रदर्शन होना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में भी कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें आयी हैं। इसके अलावा बीते दिनों काकोरी में हुई डकैती और हत्या को लेकर आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

आवाज दबाती है भाजपा सरकार :

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा आवाज दबाने का काम करती है। कालिया को अन्य राज्य की पुलिस खोज रही है मगर वह उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता के साथ जिम करता है। यहाँ की पुलिस क्या कर रही थी। क्यों नही पता चला पुलिस वालों को। कल यूपी दिवस था, उपराष्ट्रपति यूपी में थे। मगर कल से ही कानून व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो गया है। सारी घटना कैमरे में कैद हुई फिर भी कुछ नही हो रहा है। पहले कहते थे कि सपा थाना चला रही है, अब बताइए कौन चला रहा है।

आजमगढ़ की घटना पर बोले अखिलेश :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में हुई न्रशंस हत्या को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि आजमगढ़ की घटना में सर काट दिया पर सभी तक कुछ नही हुआ। इस मामले में सरकार क्या कर रही है। उत्तर प्रदेश में डैकती लगातार हो रही है। निर्दोष लोग लोग मरते जा रहे है। इसके पीछे आखिर कौन है। पुलिस के एनकाउंटर पर भी सवाल उठ रहे है। इस सरकार में अब कोई सुरक्षित नही बचा है। उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ़ भाजपा वालो को खुश करने में लगी हुई है। डायल 100 नंबर की गाड़ी किसी को मदद नहीं कर रही है। पद्मावती फिल्म में विरोध भी यही करवा रहे और लाठी भी यही चलवा रहे है। अखिलेश ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता से होली के अवसर पर चौराहों पर लकड़ी की जगह पर असलाह रखवाए तो शायद अपराध कम हो सके।

 

ये भी पढ़ें : पद्मावत फिल्म का विरोध कर रहे उपद्रवियों के पास मिले हथगोले

Related posts

जारी हुई फर्जी बाबाओं की लिस्ट, कई हैरान करने वाले नाम लिस्ट में

Kamal Tiwari
7 years ago

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत , डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Short News
6 years ago

अखिलेश को लेकर डिंपल ने दिया हैरान करने वाला बयान!

Dhirendra Singh
7 years ago
Exit mobile version