Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

टेक्नोलॉजी के मामले में हम नहीं, मुख्यमंत्री जी बैकवर्ड हैं- अखिलेश यादव

akhilesh yadav press conference

akhilesh yadav press conference

समाजवादी पार्टी रविवार 5 अगस्त को राजधानी लखनऊ में ‘छोटे लोहिया’ कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन कार्यक्रम को मनाएगी जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। रविवार को छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र की जयंती है। सपा कार्यालय पर भी इससे संबंधित आयोजन किये गए हैं। इसके पहले लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे और वहां पर छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने जमकर बीजेपी पर हमला बोला।

बीजेपी पर किया हमला :

लखनऊ में माल्यार्पण के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब लोग जनेश्वर जी को याद कर रहे हैं। वे गरीब किसान से लेकर आम आदमी सभी के नेता थे। बलिया से साइकल यात्रा शुरू की जो 11 दिन में पूरी हुई। लखनऊ में जनेश्वर मिश्रा पार्क में पहुंचने के लिये हिम्मत आई। सपा की ये साईकल यात्रा 600 km से ज़्यादा चल कर आई है। साईकल आंदोलन पिछली बार भी चलाया गया था। पिछली बार जब साइकल यात्रा की गई तो 2012 में हमें जनता की सेवा का मौका मिला। दुनिया के तमाम नेता एक मंच पर थें और प्रधानमंत्री ने झूठ बोला कि हमें 6 करोड़ जनता चुन के लाई है। राजेंद्र चौधरी ने जिसका शिलान्यास किया, उसका उद्घाटन प्रधानमंत्री कर रहे हैं।

रात में मेरे घर गए थे कुछ लोग :

अखिलेश यादव ने कहा कि इतने लोग साईकल चला रहे कि मेरा भी मन साईकल चलाने का कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव नहीं हो रहा, हम लोग साईकल चलाएंगे। अगर हम बीजेपी के खेल में उलझ जाएंगे तो जीत नहीं पाएंगे। लोग कहते हैं कि हमने अवैध नक्शा पास किया। जिस समय हमने घर दिया, कुछ लोग रात में हथौड़ा लेकर वहाँ गए थे। उस रात कुछ चैनल वाले भी गए थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार हमें बता दें, उनको 11 लाख इनाम देंगे। कुछ लोग चिट्ठी लिख कर मेरा घर मांगने लगे इसलिये घर के चक्कर में ना पड़े। फूलपुर और गोरखपुर चुनाव हारने के बाद कहा कि हमने तैयारी नहीं की थी।

मुख्यमंत्री योगी पर बोला हमला :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कहा कि ये अलग तरह के मुख्यमंत्री हैं, इन्हें कुछ समझ नहीं आता हैं। ये लोग शिलान्यास का शिलान्यास कर रहे हैं। ये सिर्फ पूजा करने वाले मुख्यमंत्री हैं। हमसे अच्छी पूजा कोई नहीं करता होगा। इनके घर में कोई पूजा करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे बड़ी चीज़ है जो वो बना नही सकते हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जब बन जाएगा, तब कई शहर एकसाथ जुड़ जाएंगे। किसी पार्टी ने इतना स्लौटर हाउस से चंदा नहीं लिया होगा जितना भारतीय जनता पार्टी ने लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि कितने किसानों को आलू की कीमत मिल गई हमें बताए। प्रधानमंत्री आरक्षण की बात करते हैं हमें खुशी होती है। टेक्नोलाजी में हम बैकवर्ड नहीं हैं, मुख्यमंत्री जी टेक्नोलॉजी में बैकवर्ड हैं।  एक्सप्रेस वे पर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री एक बार एक्सप्रेसवे चले जाए भुलेँगे नही।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ कैश वैन लूट और गनमैन की हत्या का आरोपी विनीत तिवारी गिरफ्तार

शामली: शराब पीने को लेकर कांवरियों के दो गुटों में भिड़ंत, एक कांवरिया की मौत

लड़की बन लड़के मांग रहे थे भीख, महिलाओं समेत 19 लोग पकड़े गए

अमेठी: गोमती नदी पर पुल में दरार हादसे का भय, प्रशासन हुआ चौकन्ना

Related posts

अनाथ आश्रम पर गिरा 11 हजार वोल्टेज तार, बाल-बाल बचे बच्चे, 4 गाय जिंदा जली

Bharat Sharma
7 years ago

फैजाबाद-बाइक सीख रहे किशोर की पेड़ से टकराकर मौत

kumar Rahul
7 years ago

कानपुर- व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बनते सिक्के

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version