Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फिरोजाबाद: 29 अक्टूबर को आयेंगे अखिलेश यादव, दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

akhilesh yadav statement

akhilesh yadav statement

समाजवादी पार्टी के बागी शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से फिरोजाबाद में सपा काफी कमजोर हो गयी है। फिरोजाबाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के लिए यहाँ से जीत दर्ज करना साख का सवाल है लेकिन सेक्युलर मोर्चे के गठन से सपा नेताओं ने इस्तीफ़ा देकर शिवपाल का दामन थामना शुरू कर दिया है। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद पार्टी को जिले में मजबूत करने की जिम्मेदारी उठा ली है।

शिकोहाबाद आयेंगे अखिलेश यादव :

समाजवादी पार्टी पूरी तरह लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। 29 अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिरोजाबाद के शिकोहाबाद जिले में आ रहे हैं। यहाँ पर वे जेएस विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसमें प्रदेश के प्रसिद्ध कवि सोम ठाकुर को डीलिट उपाधि और प्रमुख उद्योगपति ग्रीस मोहन गुप्ता को पीएचडी की मानध उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 130 छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्राउंज मेडल और 600 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी।

तैयारियों में जुटे सपा कार्यकर्ता :

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने से पहले कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए विशाल मंच का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही विशिष्ट और अति विशिष्ट अतिथियों के बैठने के लिए मंच तैयार हो रहा है। सभी अतिथियों को पहले विश्वविद्यालय का भ्रमण करा कर उनका स्वागत होगा।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सुकेश यादव व उपकुलाधिपति डा. पीएस यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश के प्रसिद्घ कवि एवं साहित्यकार सोम ठाकुर को डीलिट और प्रमुख उद्योगपति ग्रीश मोहन गुप्ता को पीएचडी की मानध उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

‘विकास पर्व’ के तहत रेल मंत्री सुरेश प्रभु मेरठ में, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास!

Divyang Dixit
9 years ago

केकेसी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक का सिर फटा

Sudhir Kumar
7 years ago

शिक्षामित्रों के डेलीगेशन ने सीएम से की मुलाकात!

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version