बीते दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 500-1000 के नोटों को देश भर में अवैध घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से ही देश भर के लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सभी लोग टूटे पैसे न होने के कारण बहुत समस्याओं से घिर गए है। मगर उत्तर प्रदेश के लोगो को इससे राहत देते हुए सीएम अखिलेश यादव ने एक अच्छी पहल की है।

पर्यटकों के लिए खुलेंगे करेंसी एक्सचेंज सेंटर :

  • देश भर के लोग 1000 और 500 के नोट बंद हो जाने से परेशानी महसूस कर रहे हैं।
  • आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक भी इसे समस्या से जूझते हुए नजर आए।
  • 500 और 1000 का नोट बंद हो जाने के कारण टिकट काउंटर पर लंबी लाइन नजर आई।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस समस्या का उपाय निकाल लिया है।

यह भी पढ़े : लालकिले से फहराया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज कहाँ बनता है, यहाँ ?

  • सीएम अखिलेश ने निर्देश दिया है कि यूपी के सभी पर्यटन शहरों में अधिक से अधिक करेंसी एक्सचेंज सेंटर खोले जाएं।
  • अखिलेश यादव के फैसले के बाद निश्चित ही पर्यटकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
  • ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक ने कहा कि ताजमहल पर 11 नवम्बर तक 1000-500 के नोट लिए जाएंगे।
  • बीते दिन भी 1000-500 के नोट लिए जा रहे थे मगर खुले पैसे को लेकर फिर भी समस्या रही।

यह भी पढ़े : अम्बेडकर के सिद्धांतों को ही भूल गयी मायावती!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें