सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद अब दोनों पार्टियां यूपी चुनाव के दंगल के लिए तैयार हो गई है। सपा-कांग्रेस से अखिलेश यादव और राहुल गांधी युवा नेता के तौर पर खुद को प्रोजेक्ट करने वाले है। यह दोनों नेता यूपी जीत के लिए करीब 16 रैलियां संयुक्त रूप से संबोधित करने वाले हैं। वहीं प्रियंका गांधी और डिम्पल यादव की जुलबंदी से भी जनता को प्रभावित करने की तैयारी है।

संयुक्त रैलियों का दौर जल्द होगा शुरू

  • जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम अखिलेश यादव प्रदेश में संयुक्त रैलियों का खाका तैयार हो चुका है।
  • यह दोनों युवा नेता एक ही मंच से 16 जगहों पर संयुक्त रैली संबोधित करने वाले है।
  • सपा और कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य सबसे पहले बीजेपी को बैकफुट पर पहुंचना है।
  • राहुल और अखिलेश एक साथ मिलकर यूपी में अपनी मजबूत जड़ों की दावेदारी पेश करेंगे।
  • इन रैलियों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की जनता के सामने सपा-कांग्रेस के एक जुट होने की प्रोजेक्ट करना भी होगा।

प्रियंका और डिम्पल पर जिम्मेदारी

  • यूपी चुनाव के मद्देनज़र प्रियंका गाधी और डिम्पल यादव की संयुक्त रैली आयोजित कराने पर भी विचार चल रहा है।
  • प्रदेश में इन दोनों की संयुक्त रैली से महिला वोटरों को प्रभावित करने का इरादा है।
  • दोनों की संयुक्त रैली के लिए एक प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।
  • जिस पर मोहर लगना बाकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें