उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में शिरकत की। यह कार्यक्रम श्रम विभाग की ओर से आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री बोले, ‘रोजगार मिलने वालों को बधाई’:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘रोजगार मेले’ में शिरकत की।
- यह कार्यक्रम राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया।
- यह कार्यक्रम श्रम विभाग की ओर से आयोजित किया गया था।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं 10 लोगों को नियुक्ति पत्र देंगे।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “रोजगार मिलने वालों को बधाई”।
- उन्होंने श्रम विभाग को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि, “श्रम विभाग ने लोगों को रोजगार दे कर किया अच्छा काम”।
- उन्होंने कहा कि, “सपा सरकार ने सबसे ज्यादा साइकिल बांटी”।
- उन्होंने यह भी कहा कि, “राजधानी में समाजवादी सरकार ने करीब 100 किलोमीटर का साइकिल ट्रैक बना दिया है”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, “इतनी साइकिल बांटों की चुनाव में हर जगह साइकिल दिखाई दे”।
- उन्होंने लैपटॉप वितरण पर कहा कि, “हमारे लैपटॉप हमारी पहचान हैं”।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, “हम परीक्षा पास कर नहीं, जनता के वोट से आये हैं”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, “जो चुनाव में जा रहा, लौटकर आ रहा”।
- उन्होने कहा कि, “यूपी में समाजवादी सरकार फिर से आएगी”।
- उन्होंने देश में हुए विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि, “देश में सरकारें रिपीट हो रही हैं”।
- उन्होंने कहा कि, “विकास का काम कर रही सभी सरकारें रिपीट हुई हैं”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार