उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार 17 फरवरी को सूबे की 2 विधानसभाओं के दौरे पर थे। अपने दौरे के चलते अखिलेश यादव बाराबंकी के रामनगर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अपने विरोधियों की चुटकी ली।

बाराबंकी, रामनगर से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संबोधन:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को बाराबंकी के रामनगर में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
  • आप लोगों को 108 और 102 एम्बुलेंस पर भरोसा है की नहीं।
  • हमने बहुत गरीब लोगों की मदद की है।
  • बीजेपी के लोगों ने कहा था कि अच्छे दिन आयेंगे, बीजेपी के लोग बताएं कहाँ हैं अच्छे दिन।
  • अच्छे दिन के नाम पर बीजेपी के लोगों ने सबको लाइन में लगा दिया।
  • ये गठबंधन देश को बदलने का काम करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला:

  • पीएम हम लोगों से झगड़ा कर रहे हैं।
  • ये दो युवा नेताओं का गठबंधन हुआ है, ये सरकार बनाने वाला गठबंधन है।
  • पीएम ने यहाँ आकर थाने की बात की, हम लोग तो पहले से ही लड़ लड़ कर परेशान हैं,
  • आप बताओ किस-किस से लड़ें हम।
  • हमारी बुआ ने कहा हमे विपक्ष में बैठना है, हमारी बुआ और बीजेपी वालों से सावधान रहना।
  • आप लोग भी मुझे हराना चाहते हैं।
  • हम उन साथियों को नही छोड़ सकते हैं जिन्होंने हमारा बुरे वक्त में साथ दिया है।
  • हमारी बुआ विकास की बात कर रही हैं, बताओ इन्होने लखनऊ में कितने हाथी लगवा दिये?
  • यह हमारी परीक्षा का समय है।
  • जिसने हमारा साथ दिया हो हम उसे कैसे भूल जाये, हम उसे कैसे टिकट न दें।
  • अपने परिवार के लिए टिकट माँगने वालों ने हमे आपस में ही लड़वा दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें