[nextpage title=”akhileshrathyatra” ]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। इसी कारण सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी भी पिछले दिनों हुए कलह को दरकिनार कर चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। इसी क्रम में 3 नवम्बर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी रथ यात्रा लेकर निकल रहे है। 3 नवंबर से शुरू इस यात्रा को खुद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव भी इस दौरान में मौजूद रहेंगे। इस यात्रा से समाजवादी पार्टी अपने रजत जयंती समारोह से पहले यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि पार्टी में सब ठीक है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhileshrathyatra2″ ]

3 नवम्बर से अखिलेश करेंगे चुनावी शंखनाद :

  • सीएम अखिलेश यादव की समाजवादी रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
  • सूत्रों के अनुसार सीएम अखिलेश यादव का चमचमाता हाइटेक रथ मर्सडीज कम्पनी का है जो एकदम तैयार है।
  • यह रथ मौजूदा समय में अखिलेश के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर है।
  • अखिलेश की यह रथ यात्रा लखनऊ के अलग-अलग इलाकों से होती हुई उन्नाव तक जाएगी।
  • उन्नाव के बाद यह वापस लखनऊ आ जाएगी क्योंकि अखिलेश को 5 नवंबर को रजत जयंती कार्यक्रम में भी हिस्सा लेना है।
  • हालांकि पहले अखिलेश ने पार्टी समारोह का बहिष्कार करने के लिए ही यह यात्रा 3 नवम्बर से शुरू की थी।
  • मगर बीते दिनों सपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद सीएम अखिलेश कुछ नरम दिख रहे है।
  • इसी कारण अखिलेश यादव ने अपनी पूरी टीम संग रजत जयंती समारोह में शामिल होने का फैसला किया है।
  • रथ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर पूरा शहर अखिलेश की रथ यात्रा के बैनर पोस्टरों से सज चुका है।
  • हालांकि अभी तक अखिलेश की तरफ से रथ यात्रा का कोई भी विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है।
  • मगर सूत्रों से पता चल रहा है यह कार्यक्रम कुछ इस प्रकार होगा।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhileshrathyatra2″ ]

सीएम अखिलेश लखनऊ से शुरू करेंगे कार्यक्रम :

  • अखिलेश यादव पहले 3 नवंबर को सुबह 9 बजे ला-मार्ट मैदान, लखनऊ से रथ द्वारा निकलेंगे।
  • सुबह 09:15 बजे तक अखिलेश का गोमती नगर में स्वागत किया जाएगा।
  • 9:30 पर गोमती नगर के पत्रकार पुरम चौराहे पर अखिलेश जनता को सम्बोधित करेंगे।
  • उसके बाद सुबह 10:00 बजे हुसड़िया चौराहे से शहीद पथ होते हुए अहिमामऊ चौराहे पर अखिलेश का सम्बोधन होगा।
  • 10:15 बजे तक रथ तेलीबाग, रायबरेली चौराहे पर पहुंचेगा और यहां सीएम का सम्बोधन होगा।
  • उसके बाद लगभग 10:30 बजे अमौसी चिल्लवा में अखिलेश सभा को संबोधित करेंगे।
  • सुबह 11:00 सरोजनी नगर में अखिलेश का सम्बोधन होगा।
  • फिर उसके बाद सभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश का रथ आगे बढ़ेगा।

उन्नाव में यह है कार्यक्रम :

  • सीएम अखिलेश यादव 3 नवंबर की दोपहर तक उन्नाव में पहुंचेंगे।
  • 12:30 बजे अखिलेश का उन्नाव के सोहरामऊ में जनता को सम्बोधन होगा।
  • इसके बाद दोपहर 12:45 बजे उन्नाव के आशा खेड़ा में सीएम का स्वागत किया जाएगा।
  • फिर दोपहर 01:30 बजे अजगैन चौराहे पर रथ का स्वागत किया जाएगा।
  • 01:45 पर चमरौली में सीएम अखिलेश का स्वागत होगा।
  • 02:00 बजे बसिरतगंज में अखिलेश फिर जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 02:45 पर ओवर ब्रिज बाईपास पहुँचने पर रथ का स्वागत होगा।
  • 03:45 बजे स्टेडियम शुक्लागंज में अखिलेश सभा को सम्बोधित करेंगे।
  • शाम 04:45 पर स्टेडियम से रथ आगे बढ़ते हुए सहजनी मोड़ ओअहुन्चेगा जहाँ पर सीएम का स्वागत किया जाएगा।
  • 05:45 बजे गांधी नगर तिराहा पर अखिलेश के रथ का कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया जाएगा।
  • इसके बाद 06:00 बजे छोटा चौराहा पर सीएम सभा को सम्बोधित करेंगे।
  • उसके बाद सीएम आखिलेश यादव वापस लखनऊ लौट आएँगे।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें