Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जन्माष्टमी पर परिवार संग इस्कॉन मंदिर पहुंचे अखिलेश यादव

akhilesh yadav

akhilesh yadav

2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए राजनैतिक दलों की तैयारी शुरू हो गयी है। वर्तमान के राजनैतिक माहौल को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार का लोकसभा चुनाव राम के नाम पर लड़ा जाएगा। बीजेपी जहाँ शुरू से राम मंदिर बनाने की वकालत करती आयी है तो वहीँ सपा भी अब विष्णु मंदिर का राग अलापना शुरू कर दिया है। जन्माष्टमी के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ के इस्कान मंदिर पहुंचे जहाँ पर उन्होंने परिवार संग श्री कृष्ण भगवान के दर्शन किये।

परिवार संग अखिलेश यादव पहुंचे मंदिर :

पूरे देश में आज जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। हर तरफ कृष्ण भक्त रंगारंग कार्यक्रम कर श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मना रहे हैं। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार संग राजधानी लखनऊ स्थित इस्कान मंदिर में भगवान के दर्शन किये और प्रभु का आशीर्वाद लिया। ख़ास बात रही कि मंदिर से बाहर आते समय अखिलेश यादव के गले में राम नाम का पटका दिखाई दिया जिसे लेकर अब राजनीति होना शुरू हो गयी है। अखिलेश यादव पहले ही इटावा के पास विष्णु मंदिर बनवाने का ऐलान कर चुके हैं। अखिलेश का कहना है कि भगवान विष्‍णु का यह मंदिर कंबोडिया के विश्‍व प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की तरह होगा।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=lFHeirBHKK8″ controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

धार्मिक बातें करते हुए आये नजर :

जन्माष्टमी पर लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार संग इस्कॉन मंदिर में दर्शन किये। इस दौरान उनके साथ पत्नी और सांसद डिम्पल यादव और बेटी अदिति मौजूद थे। मंदिर में दर्शन के बाद बाहर आये अखिलेश यादव के गले में राम नाम का पटका दिखाई दिया। मीडिया से बात करने के दौरान अखिलेश यादव काफी धार्मिक रूप में नजर आये। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग जो ही कहते हैं, उसे जरूर पूरा करते हैं। राम नाम का पटका गले में रहने पर वे बोले कि हम श्री कृष्ण और भगवान राम दोनों में ही विश्वास करते हैं। इसके अलावा अखिलेश यादव ने विष्णु मंदिर बनवाने का अखिलेश यादव ने संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जो कहता हूं वो करके दिखाता हूं। विष्णु मंदिर इसलिए जिससे धर्म के रास्ते पर चलें। उन्होंने कहा कि बांटने वाली राजनीति का दौर नहीं चलेगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्र छात्राओं ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन 

UP ORG DESK
5 years ago

एएमयू के कैम्पस में हुई फायरिंग की वजह से एक छात्र की मौत, जानिये क्या है पूरा मामला

Ishaat zaidi
8 years ago

सुशासन सप्ताह के तहत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने दिलाई शपथ

Desk
2 years ago
Exit mobile version